Heavy Rain Alert: पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने क्षेत्र के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, कुछ इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.
मिजोरम के कई जिलों में स्कूल बंद
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मिजोरम के नौ जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. राजधानी आइजोल सहित कोलासिब, लुंगलेई और मामित में प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया. हालांकि, हनहथियाल और लॉन्गतलाई जैसे दक्षिणी जिलों में मौसम में हल्का सुधार देखने को मिला, जिससे वहां स्कूल खुले रहे.
कई जिलों में भारी बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई. सेरछिप में सबसे अधिक 70.5 मिमी बारिश हुई, जबकि हनहथियाल में 55 मिमी और सियाहा में 37.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा, आइजोल में 36 मिमी, खावजावल में 30 मिमी और मामित में 25.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
Also Read: 27, 28,29, 30 अप्रैल से लेकर 1 और 2 मई बारिश, गरज चमक के साथ तेज हवा
