Heavy Rain Alert : अगले 7 दिन बारिश का होगा तांडव, यहां तेज हवाएं चलेंगी, आया IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert : नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. बिहार और झारखंड में भी बारिश के आसार हैं. जानें अगले सात दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

Heavy Rain Alert : नॉर्थ ईस्ट के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हुई. बिहार, झारखंड और असम के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश दर्ज की गई. ओडिशा में तेज आंधी-तूफान के साथ 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बिजली चमकी. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे. आइए आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में किन राज्यों में बारिश हो सकती है.

अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में 5 जून को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 5, 6 और 9 से 11 जून के बीच बारिश जारी रहेगी. मेघालय में 5 जून को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश में 5 से 7 जून तक, विदर्भ व छत्तीसगढ़ में 5 से 9 जून के बीच बारिश हो सकती है. बिहार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 5 जून को गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार में गुरुवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाएं चलेंगी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 5 जून को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत का मौसम

अगले 7 दिनों तक केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में 5 से 7 जून के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >