21,22,23,24,25,26,27 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में पड़ेंगे गरज-चमक के साथ छीटें

Heavy Rain Alert: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 21 जून से 27 जून के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है.

Heavy Rain Alert: 21 और 22 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई इलाकों में बारिश की संभावना है. वहीं 21 से 27 जून तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश हो सकती है. मैदानी इलाकों की बात करें तो 21 से 24 जून के दौरान हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 जून और 26 से 27 जून, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 से 22 जून और 25 से 27 जून के दौरान बारिश की संभावना है. राजस्थान में भी 21 से 27 जून तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. 22 जून को राजस्थान में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली धूल भरी आंधी चल सकती है.

मध्य भारत में 21 से 27 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 21 से 27 जून तक बारिश होने की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 से 25 जून और छत्तीसगढ़ में 22 से 25 जून के दौरान गरज-चमक, बिजली और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि बिहार, झारखंड और ओडिशा में 21 से 27 जून के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. ओडिशा में 21 से 23 जून, बिहार में 21 से 22 जून और 25 से 27 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 21 से 25 जून तक भारी बारिश हो सकती है. 26 से 27 जून को इन दोनों राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना है. झारखंड और ओडिशा में 21 और 22 जून, बिहार में 22 जून को 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर भारत में 21 से 27 जून तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम का मिजाज पूर्वोत्तर भारत में भी बदला हुआ दिखाई दे रहा है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 से 27 जून के दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 21 और 25 जून, असम-मेघालय में 21 से 22 जून और 26 से 27 जून, वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 से 24 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 22 से 24 जून और असम-मेघालय में 23 से 25 जून के दौरान बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

पश्चिमी भारत में 21 से 27 जून तक भारी बारिश की संभावना

गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में 21 से 27 जून के दौरान बारिश की संभावना है. कोंकण और गोवा में 23 से 27 जून के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं 22 से 27 जून के बीच कोंकण और गोवा, 23 जून को मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में 21 से 27 जून तक अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विबाग के मुताबिक केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में 21 से 27 जून के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. केरल और माहे में 21 से 23 जून, 25 से 27 जून, तटीय कर्नाटक में 21 से 24 जून, तेलंगाना में 22 से 27 जून, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 21 से 22 जून और 25 से 26 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है. 21 जून को आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज हवाओं और तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >