Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: बिहार और झारखंड के आसपास बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है. यह अब एक डिप्रेशन में बद गया है. इस मौसमी सिस्टम के एमपी, यूपी और राजस्थान में भयंकर बारिश का दौर जारी रहेगा.

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि मध्य प्रदेश, यूपी और राजस्थान में अगले 48 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

बिहार और झारखंड के आसपास बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए डिप्रेशन में बदल गया है. यह दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश की ओर बढ़ जाएगा. इसका आगे का हिस्सा पूर्वी राजस्थान तक पहुंचेगा.

Heavy rain alert

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर दबाव के प्रभाव के कारण, एमपी, यूपी और राजस्थान में जोरदार बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक राजस्थान में आज (18 जुलाई) को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बरसात की संभावना है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में अगले 6 से 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

Heavy rain alert

आज यूपी के बांदा, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, महोबा, मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, ग्वालियर समेत कई और जिलों में भारी से बहुत भारी हो सकती है.

Heavy rain alert

19 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में भयंकर बारिश की संभावना है. प्रदेश के धौलपुर, कोटा, बूंदी, अलवर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर समेत कई और इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >