बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, अगले 72 घंटे में भारी बारिश की संभावना, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण भारत के कई इलाकों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु के कई हिस्सों और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा के साथ शीतलहर की स्थिति रह सकता है.

  • बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके कारण तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है.
  • 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
  • अगले 5 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, उत्तर-पूर्व भारत समेत कई और इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • अगले 72 घंटे तक उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है.

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो तमिलनाडु के तटीय इलाके के करीब पहुंच रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मौसमी बदलाव के कारण आगामी दिनों में तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम फिलहाल पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा. इसके अगले 48 घंटों में श्रीलंका के तट को पार करने की संभावना है. इस मौसमी तंत्र के कारण दक्षिण तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है. यह सिस्टम कन्याकुमारी, नागरकोइल, तूतीकोरिन, पंबन, टोंडी, थूथुकुडी और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 9 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

कई राज्यों में कोहरा के साथ कड़ाके की सर्दी

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 5 से 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. अगले 72 घंटे में उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कड़ाके की ठंडे पड़ सकती है. अगले 2 से 3 दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति रह सकती है.

घना कोहरा, कोल्ड डे और शीत लहर की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान का अनुमान है कि 9 जनवरी तक पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. 9 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. 9 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है और 10 जनवरी को घना कोहरा छाया रह सकता है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 11 जनवरी तक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 13 जनवरी तक, हरियाणा में 15 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है.

8 जनवरी को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भयंकर सर्दी पड़ सकती है, शीतलहर की संभावना है. 8 और 9 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में, 8 से 10 जनवरी के दौरान बिहार में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है. 9 और 10 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति रह सकती है. 9 से 11 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में शीत लहर की स्थिति रह सकती है.

Also Read: Kal ka Mausam : अगले 2 दिन इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आया IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >