Heavy Rain Alert: 7 से 13 अगस्त तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में मानसून का रौद्र रूप, हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश भर में मानसून का रौद्र रूप दिख रहा है. कई राज्यों में अब बारिश आफत की बरसात बन चुका है. मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं. कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक बहुत बारिश हो सकती है. कई राज्यों में भारी बारिश और कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने कुछ इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 से 13 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है. 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

  • 10 अगस्त से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.
  • अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मध्य भारत और राजस्थान में हल्की बारिश की की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है.
  • इससे पहले त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई.
  • असम, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है.
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई.

असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में भयंकर बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. 7 से 13 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होगी. 7 से 12 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी. 7, 8, 12 और 13 अगस्त को असम और मेघालय, 7 और 8 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है.

हिमाचल और उत्तराखंड समेत उत्तर पश्चिम भारत में जोरदार बारिश

7 से 13 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 11 अगस्त को हरियाणा, 7, 8 और 11 से 13 अगस्त के दौरान उत्तर प्रदेश, 13 अगस्त को जम्मू और कश्मीर में भारी बारिश की संभावना है. 10-13 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है.

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश

7 से 9 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, तेलंगाना, रायलसीमा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 7 और 8 अगस्त को केरल और माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश की संभावना है. 8 अगस्त को तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज और बिजली के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 7 से 13 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 7 से 9 अगस्त के दौरान ओडिशा, 7 से 9, 12 और 13 अगस्त के दौरान बिहार, 7 और 8 अगस्त को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, 11 से 13 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, 11 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 13 अगस्त को विदर्भ, 8 अगस्त को बिहार में बहुत भारी बारिश की संभावना.

पश्चिम भारत के मौसम का हाल

7 और 8 अगस्त को मराठवाड़ा में भारी बारिश की संभावना है. 7, 8, 12 और 13 अगस्त को कोंकण और गोवा में भारी वर्षा की संभावना है. अगले 5 से 6 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >