Heavy Rain Alert: 23-24 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश, तेज हवा और बिजली का भी खतरा

Heavy Rain Alert: तटीय आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम खराब रह सकता है. IMD ने 22 सितंबर को बहुत भारी और 23-24 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसके साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का भी खतरा रहेगा.

Heavy Rain Alert: तटीय आंध्र प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम काफी खराब रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 22 सितंबर को बहुत भारी बारिश और 23-24 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का भी खतरा रहेगा.

23 और 24 सितंबर को ज्यादा बिगड़ सकता है मौसम

IMD की चेतावनी के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होंगी. 21 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. इसके बाद 22 सितंबर को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत 23 और 24 सितंबर को होगी. इन दोनों दिनों के लिए तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बारिश के साथ तेज हवा और गरज-चमक का भी अलर्ट

मौसम विभागकी चेतावनी सिर्फ बारिश तक सीमित नहीं है. तटीय आंध्र प्रदेश में 21 से 24 सितंबर के दौरान गरज-चमक के साथ तेज की चेतावनी भी दी गई है. यानी इन दिनों तेज बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली और तेज सतही हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं.

तारीखतटीय आंध्र प्रदेश के लिए IMD की चेतावनी
21 सितंबरभारी बारिश, गरज-चमक और तेज सतही हवा
22 सितंबरबहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज सतही हवा
23 सितंबरअत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज सतही हवा
24 सितंबरअत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज सतही हवा
25 सितंबरफिलहाल कोई चेतावनी नहीं
26 सितंबरफिलहाल कोई चेतावनी नहीं

रायलसीमा में कैसा रहेगा मौसम?

आंध्र प्रदेश के रायलसीमा इलाके में भी अगले कुछ दिन मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा. IMD ने 21, 22 और 23 सितंबर को यहां गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. हालांकि तटीय आंध्र प्रदेश जैसी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी रायलसीमा के लिए नहीं है. 24 सितंबर के लिए रायलसीमा में फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

अत्यधिक भारी बारिश का मतलब कितना पानी?

IMD के मानकों के मुताबिक किसी स्थान पर 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर या उससे ज्यादा बारिश होने पर उसे अत्यधिक भारी बारिश कहा जाता है. वहीं 115.6 से 204.4 मिलीमीटर बारिश बहुत भारी और 64.5 से 115.5 मिलीमीटर बारिश भारी बारिश की श्रेणी में आती है.

25 सितंबर से राहत के संकेत

IMD की 20 सितंबर वाली चेतावनी में तटीय आंध्र प्रदेश के लिए 25 और 26 सितंबर को फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि मौसम के पूर्वानुमान में बदलाव संभव है, इसलिए ताजा चेतावनी के लिए IMD के अपडेट पर नजर रखना जरूरी होगा.

Also Read: यूपी में मानसून की विदाई, आज से तेज धूप बढ़ाएगी उमस-गर्मी, जानें अगले दिनों कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >