मौसम : यूपी-दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार 27 से 29 जून 2026 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम के कुछ इलाकों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है बारिश का अलर्ट.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 27 से 30 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में 27 से 29 जून के बीच कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 27 जून से 2 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 30 जून जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जून से 2 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, विदर्भ में 27 जून और 30 जून से 1 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. 27 जून से 2 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा

विभाग के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 27 जून से 2 जुलाई के बीच असम और मेघालय के अधिकांश हिस्सों में भी अच्छी वर्षा का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा 26 से 30 जून के दौरान पूरे पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलावा यहां होगी बारिश

विभाग के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 30 जून से 1 जुलाई जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 27 जून को कुछ स्थानों पर वर्षा गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 29 जून से 2 जुलाई, रायलसीमा में 28 जून से 2 जुलाई तक जबकि तेलंगाना में 1-2 जुलाई के दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 27 से 30 जून के दौरान मौसम बदलता रहेगा. इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : Bengal Weather: नदियां उफान पर, पहाड़ पर भूस्खलन की आशंका, उत्तर बंगाल में रेड अलर्ट

यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 27 से 30 जून के दौरान मौसम सक्रिय बना रहेगा. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं, जबकि कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. लगातार बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >