Heat Wave Alert: राजस्थान में प्रचंड गर्मी, लू और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान, IMD अलर्ट

Heat Wave Alert: देश के कई राज्यों में गर्मी के दिन में मौसम खुशनुमा हो चुका है. बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है. इस बीच राजस्थान में भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. IMD ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान लगाया है.

Heat Wave Alert: राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों, शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. दिन के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और चूरू में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री और 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

धूल भरी आंधी चलने की संभावना

जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है और जोधपुर तथा बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर लू और कुछ स्थानों पर उष्ण रात दर्ज की गई.

कुछ हिस्सों में हुई बारिश

राज्य के बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >