Heat Wave Alert : 42 डिग्री सेल्सियस होगा तापमान, इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Heat Wave Alert : दिल्ली में भीषण गर्मी के आसार नजर आ रहे हैं. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. राजस्थान के अधिकतर भागों में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या आया अलर्ट?

Heat Wave Alert : दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. दिल्ली में 25 अप्रैल को लू का अलर्ट जारी किया गया है. 26 अप्रैल को भी लू चलने की संभावना है. इसके बाद मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है.

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना

राजस्थान के अधिकतर भाग भीषण गर्मी की चपेट में है1 यह दौर अभी जारी रहने की संभावना है1 मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में राज्य के अनेक हिस्से लू की चपेट में रहेंगे. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है. आगामी 2-3 दिन में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. 25 से 30 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं लू चल सकती है.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं. राजधानी पटना समेत बक्सर, गया, डेहरी, औरंगाबाद, भोजपुर और सीवान जैसे जिलों में गर्म हवाएं चल रहीं हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह स्थिति 26 अप्रैल तक बनी रहेगी. वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा?

25 अप्रैल को झारखंड के कई जिलों में गर्मी और उमस का प्रकोप देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, संताल परगना के देवघर, दमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले के अलावा धनबाद और गिरिडीह जिले में भी उमस भरी गर्मी पड़ेगी. शुक्रवार को झारखंड में आसमान मुख्यत: साफ और मौसम शुष्क रहेगा. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इन राज्यों में भी लू चलने की संभावना

उत्तर प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में 25 से 26 अप्रैल के बीच लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. पंजाब और हरियाणा में 25-29 अप्रैल के दौरान लू चलने की संभावना है. छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 25 अप्रैल को लू चलने की संभावना. 25-26 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में गर्म मौसम रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >