Hawala Case: दिल्ली में ढींगरा प्रॉपर्टीज पर आईटी का रेड, 1 करोड़ रुपये नकद बरामद

आईटी विभाग ने दिल्ली में ढींगरा प्रॉपर्टीज की लगातार तलाशी ले रहा है. आईटी विभाग की यह चौथी रेड है जो पिछले सप्ताह नोएडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में शुरू हुई थी. इधर हवाला मामले में नोएडा पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली में ढींगरा प्रॉपर्टीज पर आईटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये नकद बरामद किये हैं. रेड में नकद के साथ-साथ कुछ दस्तावेज भी जब्त किये गये हैं.

आईटी रेड के बाद 9 लोग गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि आईटी विभाग ने दिल्ली में ढींगरा प्रॉपर्टीज की लगातार तलाशी ले रहा है. आईटी विभाग की यह चौथी रेड है जो पिछले सप्ताह नोएडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में शुरू हुई थी. इधर हवाला मामले में नोएडा पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Also Read: Money Laundering Case: अदालत ने 15 नवंबर तक बढ़ाई जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका, जानें पूरा मामला

ढींगरा प्रॉपर्टीज के मालिक राजीव ढींगरा में करोंडो रुपये के लेन-देन का आरोप

ढींगरा प्रॉपर्टीज के मालिक राजीव ढींगरा पर करोड़ों रुपये लेने-देन का लगा है. आईटी रेड के दौरान जो दस्तावेज जब्त किये गये हैं, उसमें कई कंपनियों के साथ पांच करोड़ रुपये के लेन-देन का साक्ष्य मिला है.

Also Read: यह आईटी की नहीं, भाजपा की रेड है, आयकर छापा पर बोले कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह

8 टीमें मिलकर हवाला कारोबार का किया खुलासा

बताया जा रहा है कि आईटी ने ढींगरा प्रॉपर्टीज पर कई दिनों से तलाशी अभियान चला रहा है. हवाला कारोबार का खुलासा करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है. खबर है कि 100 करोड़ का कारोबार होना था. आईटी रेड में अबतक 4 करोड़ रुपये से अधिक बरामद हो चुके हैं. हवाला कारोबार का खुलासा करने के लिए दिल्ली पुलिस समेत 8 टीमों का गठन किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >