Hathras Case Live Updates: हाथरस पहुंच पीड़िता के परिवार से राहुल-प्रियंका ने की मुलाकात, बोले- न्याय दिलाने के लिए लड़ाई करेंगे
Hathras Case Live Updates हाथरस गैंगरेप (Gang Rape) मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. लखनऊ (Lucknow) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक राजनीतिक पारा गरम है. इस गैंगरेप कांड की जांच के लिए यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT)का गठन किया है. साथ ही कोताही बरतने के आरोप में एसपी विक्रांत वीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राम शब्द, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, सब इंस्पेक्टर जगवीर सिंह और हेड मोहर्रिर महेश पाल को निलंबित कर दिया गया. वहीं इस मामले को लेकर बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती ने सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है. वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर हाथरस जाने वाले हैं. जानें लेटेस्ट अपडेट…
Hathras Case Live Updates: हाथरस पहुंच पीड़िता के परिवार से राहुल-प्रियंका ने की मुलाकात, बोले- न्याय दिलाने के लिए लड़ाई करेंगे
Live Updates
3:27 AM. 4 Oct 209:57 PM. 3 Oct
हाथरस पहुंच पीड़िता के परिवार से राहुल-प्रियंका ने की मुलाकात, बोले- न्याय दिलाने के लिए लड़ाई करेंगे
हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को हाथरस में दलित समुदाय के उस परिवार से मुलाकात की, जिसकी बेटी के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था और करीब एक पखवाड़े के बाद उसकी जान चली गई. पीड़िता के परिवार से शनिवार को मुलाकात कर राहुल और प्रियंका ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि वे न्याय के लिए लड़ेंगे. प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कुछ अन्य नेता हाथरस पहुंचे. परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि परिवार के साथ अन्याय हुआ है और इस परिवार की आवाज कोई दबा नहीं सकता. प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़िता का परिवार न्यायिक जांच चाहता है.
1:04 AM. 4 Oct 207:34 PM. 3 Oct
मथुरा पार कर गए राहुल-प्रियंका, रेस्टोरेंट पर लिया थोड़ी देर का ब्रेक
हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मथुरा क्रॉस कर गए हैं. उम्मीद है आज रात उनका दल हाथरस पहुंच जाएगा. उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी शामिल हैं. हालांकि, कांग्रेस के ये नेता मथुरा के एक रेस्टूरेंट में थोड़ी देर के लिए ब्रेक भी लिया.
11:30 PM. 3 Oct 206:00 PM. 3 Oct
हाथरस की ओर रवाना हो चुकी राहुल-प्रियंका की गाड़ी, साथ में कांग्रेसी नेताओं के साथ करेंगे पीड़ित परिवार से मुलाकात
राहुल-प्रियंका को प्रशासन की ओर से पांच लोगों के साथ हाथरस जाने के लिए इजाजत मिलने के बाद उनकी गाड़ी आगे बढ़ गयी है. ये गाड़ी अलीगढ़ होते हुए पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस पहुंचेगी.
11:30 PM. 3 Oct 206:00 PM. 3 Oct
राहुल-प्रियंका को पांच लोगों के साथ हाथरस जाने की प्रशासन ने दी अनुमति
डीएनडी में कांग्रेस के काफिले को रोके जाने के बाद प्रशासन की ओर से राहुल-प्रियंका को पांच लोगों के साथ हाथरस जाने की अनुमति दे दी गयी है. नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह से बात होने के बाद उन्हें यह अनुमति दी गयी है.
11:30 PM. 3 Oct 206:00 PM. 3 Oct
DND पर राहुल-प्रियंका का प्रशासिनक फौज से हुआ सामना, रोका गया कांग्रेस का काफिला
डीएनडी पर कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका का प्रशासनिक फौज से सामना हो गया है. यहां पर कांग्रेस के काफिले को पुलिस-प्रशासन की ओर से फिलहाल रोक दिया गया है. गाड़ी खुद ड्राइव कर रहीं प्रियंका अब गाड़ी से निकलकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो गयी हैं.
11:30 PM. 3 Oct 206:00 PM. 3 Oct
DND पहुंचा राहुल-प्रियंका का काफिला, अब प्रशासनिक फौज का होगा सामना
राहुल-प्रियंका का काफिला डीएनडी पर अब उस स्थान पर पहुंच गया है, जहां पर यूपी सरकार की ओर से पूरी तरह प्रशासनिक फौज तैनात कर दिया गया है. अब इन दोनों नेताओं का प्रशासनिक फौज से सामना होगा. इस बीच, नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि वे सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग की गैरकानूनी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए यहां तैनात किए गए हैं. हम कोविड-19 के इस दौर में शांति की अपील करते हैं.
मुख्य बातें