Haryana: मॉडल के सामने मास्टरबेट करने लगा शख्स, शिकायत पर FIR दर्ज

Haryana: गुरुग्राम से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक मॉडल और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर ने आरोप लगाया है कि जब वह गुरुग्राम में कैब का इंतजार कर रही थी, तब एक व्यक्ति ने उसके सामने मास्टरबेट किया. महिला की शिकायत पर शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Haryana: मॉडल ने उस घटना के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया, “मैं 2 अगस्त को एक शूटिंग के बाद जयपुर से दिल्ली आ रही थी. यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई. मैं अपनी कैब का इंतजार कर रही थी… मैंने देखा कि एक आदमी पहले तो थोड़ी दूरी पर खड़ा था, लेकिन फिर वह मेरे पास आ गया. मैं राजीव चौक के अंडरपास पर अकेली खड़ी थी. वह पहले से तैयार था; उसने मास्क पहना हुआ था और आगे अपना बैग लिए हुए था. वह मेरे चारों ओर चक्कर लगाने लगा, लेकिन मैंने शुरू में उसे अनदेखा कर दिया. वह मेरे ठीक सामने खड़ा था, मैंने देखा कि वह मुझे लगातार घूर रहा था. मैंने देखा कि उसकी पैंट की जिप खुली हुई थी और वह मेरे सामने हस्तमैथुन करने लगा. मैं उस समय पूरी तरह से स्तब्ध रह गई… मैंने सोचा कि प्रतिक्रिया देने से पहले मुझे एक वीडियो शूट कर लेना चाहिए… तभी कैब ड्राइवर का फोन आया. उसने मुझे ट्रैफिक के कारण 200 मीटर दूर से बुलाया… उस आदमी (आरोपी) को एहसास हुआ कि मैंने उसे देख लिया है, लेकिन उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. वह सड़क पार करके चला गया.

पुलिस से मदद की लगाई गुहार, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली : मॉडल

मॉडल ने बताया, “मैंने पुलिस को टैग करके यह पोस्ट किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली… बाद में, मैंने तस्वीरें और वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, मीडिया ने इसे उठाया और फिर मुझे फोन किया गया. राजीव चौक पुलिस थाने में…मैंने अपना बयान दिया और एफआईआर दर्ज कर ली गई…यह बहुत शर्मनाक कृत्य था.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >