इस राज्य ने बढ़ाया सरपंच का मानदेय, 2 हजार के बदले मिलेंगे 5000 रुपये

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, सरपंच का मानदेय 2 हजार रुपए से बढ़ाकर 5 जार रुपये किया जाएगा. वहीं पंच के मानदेय को एक हजार से बढ़ाकर 1600 रुपये किया जाएगा. ग्राम सचिव की ACR में सरपंच की राय शामिल की जाएगी. उन्होंने बताया, हरियाणा के सरपंचों को बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से दिया जाएगा.

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने सरपंचों को बढ़ी खुशखबरी दी है. सरकार ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि सरपंच का मानदेय 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये किया जाएगा.

अप्रैल से बढ़ेगा सरपंचों का मानदेय

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, सरपंच का मानदेय 2 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 5 जार रुपये किया जाएगा. वहीं पंच के मानदेय को एक हजार से बढ़ाकर 1600 रुपये किया जाएगा. ग्राम सचिव की ACR में सरपंच की राय शामिल की जाएगी. उन्होंने बताया, हरियाणा के सरपंचों को बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल से दिया जाएगा.

हरियाणा के ग्राम विकास में मील का पत्थर साबित होगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ग्राम विकास के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए हमने ई-टेंडरिंग की जो व्यवस्था शुरू की है, उससे ग्रामीण लोग और किसान बेहद खुश हैं. यह हरियाणा के ग्राम विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

Also Read: हरियाणा में भी बनेगा फिल्म सिटी, मनोहर लाल खट्टर ने कहा- 50 से 100 एकड़ जमीन उपलब्ध करायेगी सरकार

पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता आयी गयी

अभी तक 6,217 पंचायतों में से 5,048 पंचायतों ने कामों के प्रस्ताव डालें हैं. 1,169 पंचायतों ने किसी भी काम का प्रस्ताव नहीं डाला है, कुल 9,418 कामों के लिए प्रस्ताव आए हैं. मैंने पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता लाकर केवल जनता के प्रति जनता के प्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित की है. अधिकांश सरपंच भी इस पारदर्शी व्यवस्था पर सहमत हो गए हैं.

Also Read: Breaking News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा से बात की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >