Haryana Elections Results: हरियाणा रिजल्ट से बौखलाई कांग्रेस, BJP की जीत पर दे डाली ऐसी धमकी

Haryana Elections Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी हैट्रिक लगाने वाली है. लगातार तीसरी बार पार्टी बहुमत की सरकार बनाएगी. इधर कांग्रेस ने अपनी हार पर बड़ी धमकी दे डाली है.

Haryana Elections Results: हरियाणा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, अगर एक लाइन में कहा जाए तो ये व्यवस्था की जीत और लोकतंत्र की हार है. हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते. हम शिकायतें इकट्ठी कर रहे हैं. हमारे उम्मीदवारों ने वहां रिटर्निंग ऑफिसर को शिकायतें दी हैं और अभी भी दे रहे हैं. आने वाले दिनों में हम जल्द ही इन सभी शिकायतों को लेकर चुनाव आयोग जाएंगे और वहां अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे. इस तरह का नतीजा जमीन पर कहीं नहीं दिखा. कोई भी यकीन नहीं कर स��ता कि हरियाणा में ऐसा अप्रत्याशित नतीजा आएगा. हम सब हैरान हैं.

Haryana Elections Results: जयराम रमेश ने बीजेपी की जीत को बताया हेरफेर

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर पार्टी सांसद जयराम रमेश ने कहा, हरियाणा में नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित, पूरी तरह से आश्चर्यजनक और विरोधाभासी हैं. यह जमीनी हकीकत के खिलाफ है. यह हरियाणा के लोगों की सोच के विपरीत है, जो बदलाव और रूपांतरण के लिए थे. मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में, हमारे लिए आज घोषित परिणामों को स्वीकार करना संभव नहीं है. उन्होंने आगे कहा, हमें कम से कम तीन जिलों में मतगणना की प्रक्रिया, ईवीएम की कार्यप्रणाली पर बहुत गंभीर शिकायतें मिली हैं. और भी शिकायतें आ रही हैं. हमने हरियाणा में अपने वरिष्ठ सहयोगियों से बात की है और यह जानकारी एकत्र की जा रही है. हमें उम्मीद है कि हम इसे कल या परसों चुनाव आयोग के समक्ष समेकित रूप में प्रस्तुत करेंगे. हम समय मांगेंगे. हमारे उम्मीदवारों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. हम इसे चुनाव आयोग के संज्ञान में लाएंगे और हमने आज हरियाणा में जो देखा है वह हेरफेर की जीत है, लोगों की इच्छा को कुचलने की जीत है और यह पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की हार है.

Also Read: Haryana Elections Results: एग्जिट पोल फिर फेल, मिठाई बांटकर ‘जलेबी’ की तरह घूम गई कांग्रेस, बीजेपी की बड़ी जीत

बीजेपी 48 और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे

हरियाणा में अबतक जो नतीजे सामने आए हैं, उसके अनुसार बीजेपी 48 सीटों और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी ने 45 और कांग्रेस ने 35 सीटें जीत ली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >