Haryana Election 2024: पहली लिस्ट आते ही बीजेपी में बगावत, अबतक 20 नेताओं ने पार्टी छोड़ी

Haryana Election 2024: हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को पार्टी को बगावत का सामना करना पड़ा.

Haryana Election 2024: बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद बीजेपी में बगावत शुरू हो चुकी है. 20 नेताओं ने अबतक पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. टिकट नहीं मिलने पर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा ने पार्टी छोड़ दी. बीजेपी के लिए बगावत का संकट उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के कुछ समय बाद ही शुरू हो गया था, क्योंकि इससे कई लोग नाराज हो गए थे.

रणजीत चौटाला निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के पुत्र और ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला (79) ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद लिया है और अब वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. नापा ने टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ दी, वहीं पूर्व मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने भी पार्टी द्वारा उनकी उम्मीदवारी को नजरअंदाज किए जाने के बाद प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया.

समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे नापा

लक्ष्मण दास नापा ने पार्टी छोड़ने के बाद, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और बाद में कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे.

लोकसभा चुनाव में रणजीत को मिली थी करारी हार

रणजीत लोकसभा चुनाव से पहले रानिया से निर्दलीय विधायक के पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे और हिसार संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

पूर्व मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने भी पार्टी छोड़ी

उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा को एक और झटका देते हुए पूर्व मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कहा कि उन्होंने हरियाणा भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. काम्बोज टिकट चाह रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.

इन नेताओं ने भी बीजेपी से दिया इस्तीफा

कर्ण देव काम्बोज , रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा के अलावा 17 और नेताओं ने बीजेपी छोड़ दी है. जिसमें विकास उर्फ बल्ले, अमित जैन, शमशेर गिल, सुखविंदर श्योराण, दर्शन गिरी महाराज, सीमा गैबिपुर, आदित्य चौटाला, आशु शेरा, सविता जिंदल, तरुण जैन, नवीन गोयल, डॉ सतीश खोला, इंदु वैलेचा, बचन सिंह आर्य, बिशंबर वाल्मीकि, पंडित जीएल शर्मा और प्रशांत सनी यादव शामिल हैं.

कब है हरियाणा विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने वाला है. जबकि 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >