केजरीवाल की 5 गारंटी- फ्री बिजली, शिक्षा और इलाज, माताओं-बहनों को हर महीने हजार रुपये देने का वादा

Haryana Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर आप की पांच गारंटी की घोषणा की.

Haryana Assembly Elections: दिल्ली के सीएम और आप की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 5 गारंटी की घोषणा की. आप ने मुफ्त और 24 घंटे बिजली, मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा, सभी माताओं और बहनों को 1,000 रुपये प्रति माह और हर युवा को रोजगार देने का वादा किया है. इस दौरान आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह , पंजाब के सीएम भगवंत मान, संदीप पाठक और सुशील गुप्ता समेत पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद थे.

क्या है आम आदमी पार्टी की पांच गांरटी

पहली गारंटी – मुफ्त और 24 घंटे बिजली. सुनीता केजरीवाल ने कहा, दिल्ली और पंजाब की तरह, सभी पुराने घरेलू लंबित बिल माफ किए जाएंगे. बिजली कटौती बंद की जाएगी और दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की जाएगी.

दूसरी गारंटी- अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो सभी के लिए अच्छी और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी. दिल्ली और पंजाब की तरह, हर गांव और शहरों के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे. सभी सरकारी अस्पतालों का जीर्णोद्धार किया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे. हरियाणा के हर निवासी को मुफ्त इलाज मिलेगा, चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी. सभी टेस्ट, दवाइयां, सर्जरी और इलाज मुफ्त होंगे. इससे लोगों का काफी पैसा बचेगा और महंगाई से काफी राहत मिलेगी.

तीसरी गारंटी – बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा की गारंटी. सनीता केजरीवाल ने कहा, दिल्ली और पंजाब की तरह, शिक्षा माफिया को खत्म किया जाएगा. सरकारी स्कूलों को इतना अच्छा बनाया जाएगा कि लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाना चाहेंगे. निजी स्कूलों की गुंडागर्दी भी रोकी जाएगी और निजी स्कूलों द्वारा की जाने वाली अनुचित फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगाई जाएगी.

चौथी गारंटी – आप ने यह भी वादा किया है कि राज्य की सभी माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे.
पांचवीं गारंटी – हर युवा को रोजगार देने का वादा करते हुए आप ने कहा कि हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी.

मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में तीन और गिरफ्तार, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >