Haldia News : होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला तृणमूल कांग्रेस के नेता का शव

Haldia News : मंदारमणि स्थित एक होटल के कमरे से फंदे से लटका तृणमूल नेता का शव मिला. साथ आयी एक महिला को हिरासत में लिया गया है.

Haldia News : मंदारमणि स्थित एक होटल में संदिग्ध हालात में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता का शव मिला. घटना शनिवार सुबह की है. तृणमूल नेता का शव होटल के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला. घटना को लेकर इलाके में सनसनी है. मृतक की शिनाख्त अबुल नसर (34) के रूप में हुई है. वह उत्तर 24 परगना के आमडांगा में तृणमूल नेता हैं. उनकी पत्नी आध्याहाटा ग्राम पंचायत की उप प्रधान हैं. पुलिस ने मृतक के साथ होटल में आयी एक महिला को हिरासत में लिया है.

सूत्रों के अनुसार, अबुल गत शुक्रवार को एक शख्स व दो महिलाओं के साथ मंदारमणि के उक्त होटल में आये थे. उसी दिन एक महिला होटल से चली गयी, जबकि बाकी लोग वहीं होटल में रुक गये. शनिवार सुबह होटल के एक कर्मचारी ने तृणमूल नेता का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता हुआ देखा. हालांकि, उस समय कमरे में कोई नहीं था. उनके साथ होटल में आयी महिला भी वहां नहीं थी. होटल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना मंदारमणि कोस्टल थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और अबुल को कांथी महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके मृत होने की पुष्टि हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

मृतक के परिजनों ने आशंका जतायी है कि अबुल की हत्या की गयी है. अबुल के साथ होटल में आयी उक्त महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मृतक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु के सटीक कारण का पता चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >