गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कार चालक राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार महिला को मारी जोरदार टक्कर. आरोपी कार चालक को पुलिस ने राजस्थान से दबोचा. मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है.

Gurugram Golf Course Accident Case : गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइक सवार को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के मामले में गुरुग्राम पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला को घटना के दो दिन बाद मंगलवार को राजस्थान के राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

घटना रविवार की है, जब दिल्ली की रहने वाली फैशन डिजाइनर शिवानी चौहान उर्फ सिया अपनी 'अप्रिलिया आरएस 457' स्पोर्ट्स बाइक से अन्य बाइक सवारों के साथ जा रही थीं. आरोप है कि तेज रफ्तार सियाज कार चला रहे कल्याण बैंसला ने सिया की बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं.

दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार चालक ने पहले पीड़िता को रुकने का इशारा किया और फिर गाड़ी उसकी ओर मोड़ दी. घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया.

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

मामले में संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़िता के बयानों और सोशल मीडिया पर सामने आए सबूतों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) को भी केस में जोड़ दिया है. इसके अलावा धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 125 (चोट पहुंचाना) के तहत कार्रवाई की जा रही है.


पीड़िता ने जानबूझकर टक्कर मारने का लगाया आरोप

पीड़िता सिया चौहान ने कहा कि कार सवार लोग नशे में लग रहे थे और महिला बाइक सवार होने के कारण उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि टक्कर मारने के बाद चालक ने यह जानने की भी कोशिश नहीं की कि वह जीवित हैं या नहीं.

आरोपी कल्याण बैंसला ने दुर्घटना को हादसा करार दिया

खुद को जिम संचालक बताने वाले आरोपी कल्याण बैंसला ने दुर्घटना को एक हादसा करार दिया है. बैंसला का दावा है कि U-टर्न के पास कार से उसका नियंत्रण खो गया था. उसने जानबूझकर टक्कर मारने के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी बहन और रिश्तेदारों के साथ यात्रा कर रहा था. हादसे के बाद बाइक चालकों के समूह द्वारा हमले के डर से वह मौके से भाग निकला था. फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है.


ये भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में नया मोड़, पीड़िता बोली - यह हादसा नहीं साजिश थी, कार ने जानबूझकर मारी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >