वडोदरा में रामनवमी शोभा यात्रा पर दोबारा पथराव, इलाके में तनाव, मौके पर पुलिस तैनात

डीसीपी यशपाल जगनिया ने बताया, वडोदरा में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी. उन्होंने बताया, कोई मुद्दा नहीं था. इलाके में फिलहाल शांति कायम है. लोगों को उनके घर भेज दिया गया है. पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है.

गुजरात के वडोदरा में रामनवमी के दौरान हिंसा की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रामनवमी के जुलूस पर दोबारा पथराव किया गया है. हालांकि प्रशासन की मुस्तैद से इलाके में शांति स्थापित कर ली गयी. टीवी चैनल की एक रिपोर्ट के अनुसार वडोदरा के फतेहपुरा इलाके में गुरुवार की शाम 5 बजे जब दूसरी शोभायात्रा इस इलाके से गुजर रही थी, तब दोबारा पथराव किया गया. हालांकि इससे पहले दोपहर में भी इसी इलाके में एक अन्य शोभायात्रा पर पथराव किया गया था. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पथराव वाले इलाके में पुलिस बल तैनात

डीसीपी यशपाल जगनिया ने बताया, वडोदरा में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी. उन्होंने बताया, कोई मुद्दा नहीं था. इलाके में फिलहाल शांति कायम है. लोगों को उनके घर भेज दिया गया है. पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है. मौके पर पुलिस तैनात है. थोड़ी देर तनाव के बाद शोभा यात्रा आगे बढ़ी. कोई तोड़फोड़ नहीं हुई.

महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में दो गुटों में मारपीट

महाराष्ट्र से भी दो गुटों में मारपीट और हिंसा की खबर सामने आ रही है. बुधवार देर रात दो गुटों में मारपीट हुई. इलाके में पथराव और आगजनी की. पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा, पथराव हुआ और पुलिस के कुछ वाहनों में आग लगाई गई. लोगों को तितर-बितर करने के लिए हमने बल प्रयोग किया, अभी स्थिति शांतिपूर्ण है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जांच जारी है.

Also Read: ‘पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब विधानसभा नहीं चल सकी, अब संसद नहीं चल रही’, गुजरात मॉडल पर कांग्रेस का तंज

एकनाथ शिंदे ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, मैंने अधिकारियों से बात की है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, जिस तरह से आज तक सभी त्योहार एक साथ मनाए गए हैं, उसी तरह सभी त्योहार मनाए जाने चाहिए. राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब न करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >