Gujarat Road Accident: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी जीप, 7 लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर जिले में बुधवार रात एक रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि चितावा थाना क्षेत्र में हुडील इलाके के पास रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भिडंत हो गयी.

गुजरात के पाटन जिले के वरही के पास आज हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब उनकी जीप एक ट्रक में जा घुसी. मामला दर्ज, जांच चल रही है. इसे अलावा राजस्थान से भी सड़क हादसे की खबर है. जिसमें कार और बस की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गयी है.

राजस्थान में भी रोडवेज बस और कार की भिडंत में तीन लोगो की मौत

राजस्थान के नागौर जिले में बुधवार रात एक रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि चितावा थाना क्षेत्र में हुडील इलाके के पास रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की भिडंत हो गयी. उन्होंने बताया कि कार में सवार सुरजीत और विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल जगदीश ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग

चितावा थानाधिकारी हरिराम जजुंडा ने बताया, कार सवार तीनों लोग नागौर के एक गांव में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे. बस में कोई यात्री नहीं था. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिये गये और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >