Gujarat Local Body Election Results 2021 Live Updates: गुजरात चुनाव में बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस को नुकसान, आप को मिली 46 सीटें
Gujarat Local Body Election Results 2021 Live Updates, BJP Takes lead, AAP In Fighting position : गुजरात में नगरपालिकाओं, जिला पंचायत और तालुक पंचायत के चुनाव परिणाम आने लगे हैं. नगरपालिका और जिला पंचायत चुनाव परिणाम में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. अब तक 46 सीटों पर आप ने जीत हासिल की है. कांग्रेस शहर के बाद गांव में भी पिछड़ती दिखाई दे रही है. 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और गुजरात में 231 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को वोट डाले गये थे.
Gujarat Local Body Election Results 2021 Live Updates: गुजरात चुनाव में बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस को नुकसान, आप को मिली 46 सीटें
Live Updates
8:16 PM. 2 Mar 212:46 PM. 2 Mar
नगरपालिका चुनाव में भी बीजेपी का झंडा
गुजरात जिला पंचायत और तहसील चुुनाव और नगरपालिका चुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. नगरपालिका के कुल 2720 सीटों में से 1791 के परिणाम आ गये हैं. इनमें से 1395 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. जबकि कांग्रेस को 365 सीट मिली है. वहीं अन्य के खाते में 31 सीटें गयी है.
8:16 PM. 2 Mar 212:46 PM. 2 Mar
तहसील पंचायत में बीजेपी को बढ़त
गुजरात जिला पंचायत और तहसील चुुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. तहसील पंचायत चुनाव के लिए 4774 में से 2018 सीटों के परिणाम आ चुके हैं. इनमें से बीजेपी को 1620 सीटें मिली है. जबकि कांग्रेस के खाते में 368 सीटें आयी हैं. अन्य को 30 सीटें मिली है.
8:16 PM. 2 Mar 212:46 PM. 2 Mar
जिला पंचायत में बीजेपी का दबदबा
गुजरात जिला पंचायत और तहसील चुुनाव के लिए काउंटिंग जारी है. जिला पंचायत के 980 सीटों में 403 सीटों का परिणाम आ चुका है. इनमें से 315 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. जबकि कांग्रेस को 75 सीटें मिली है. वहीं अन्य को तीन सीटें मीली है.
6:05 PM. 2 Mar 2112:35 PM. 2 Mar
जिला पंचायत चुनाव परिणाम में भी बीजेपी आगे
गुजरात जिला पंचायत चुनाव के लिए काउंटिग जारी है. जिला पंचायत के कुल 980 सीटों में से 265 के परिणाम आ चुके हैं. इनमें 187 पर बीजेपी ने बढ़त बनायी है. जबकि 65 पर कांग्रेस है. आम आदमी पार्टी के खाते में अब तक दो सीट आयी है जबकि 11 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है.
6:05 PM. 2 Mar 2112:35 PM. 2 Mar
672 नगर पालिका सीट पर बीजेपी आगे
अब तक आये नतीजों के मुताबिक 2720 नगरपालिका में से 904 के परिणाम आ गये हैं जिनमें से बीजेपी को 672 पर बढ़त हासिल हुई है. जबकि कांग्रेस 203 पर जीती है. आप को 22 सीट मिली हैं. अन्य के खाते में सात सीट आयी हैं.
6:05 PM. 2 Mar 2112:35 PM. 2 Mar
गांवों में भी पिछड़ रही कांग्रेस
कांग्रेस को अब शहर के बाद गांव में भी नुकसान होता दिख रहा है. साबरकांठा में कांग्रेस विधायक के बेटे को हार का सामना करना पड़ा है. जिले के सभी 31 जिला पंचायतों में से 20 सीट पर बीजेपी आगे चल रही है.
मुख्य बातें
Gujarat Local Body Election Results 2021 Live Updates, BJP Takes lead, AAP In Fighting position : गुजरात में नगरपालिकाओं, जिला पंचायत और तालुक पंचायत के चुनाव परिणाम आने लगे हैं. नगरपालिका और जिला पंचायत चुनाव परिणाम में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. अब तक 46 सीटों पर आप ने जीत हासिल की है. कांग्रेस शहर के बाद गांव में भी पिछड़ती दिखाई दे रही है. 81 नगर पालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और गुजरात में 231 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को वोट डाले गये थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.