Gujarat Election 2022: 'तो इसलिए नहीं की गयी गुजरात में तारीख की घोषणा', कांग्रेस का बड़ा आरोप

Gujarat Election 2022: निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. इस पहाड़ी राज्य में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम आ जाएगा. आयोग की ओर से हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गयी.

Gujarat Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है लेकिन गुजरात में चुनाव का ऐलान आयोग की ओर से नहीं किया गया है. इसके बाद कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमला किया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा इसलिए नहीं की गयी ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और बड़े-बड़े वादे करने तथा उद्घाटन करने का वक्त मिल जाए.

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

इस संबंध में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि निश्चित तौर पर यह इसलिए किया गया ताकि प्रधानमंत्री को और बड़े-बड़े वादे करने तथा उद्घाटन करने का समय मिल जाए. यह हैरान करने वाला नहीं है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि गुजरात के चुनावों की तारीख़ दिवाली के बाद घोषित होंगीं. तब तक सरकारी खर्चे पर प्रधानमंत्री मोदी खूब जी भर कर प्रचार कर सकते हैं, साथ ही रेवड़ियां भी बांट सकते हैं!

क्या कहा चुनाव आयोग ने

यहां चर्चा कर दें कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. इस पहाड़ी राज्य में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को चुनाव परिणाम आ जाएगा. आयोग की ओर से हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गयी. गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी को समाप्त होगा.

Also Read: Gujarat Election 2022: जानिए कैसा है गुजरात चुनाव का भौगोलिक समीकरण, किस जिले में कितनी विधानसभा सीट?
इस बार का चुनाव होगा त्रिकोणीय

आपको बता दें कि इस बार चुनाव गुजरात में त्रिकोणीय होने वाला है. चुनावी मैदान में कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी है. ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई बार गुजरात के दौरे पर आ चुके हैं और चुनावी वादे कर चुके हैं.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >