Viral Video :  दूल्हे ने बढ़ाया हाथ तो दुल्हन ने थूक दिया, वीडियो देख आपको भी आएगा गुस्सा

Viral Video : वायरल वीडियो में वरमाला के समय एक चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला. जब दूल्हा खुशी-खुशी दुल्हन की ओर हाथ बढ़ाता है, तो दुल्हन उसका हाथ पकड़ने से इनकार कर देती है. इतने में बात नहीं रुकी दुल्हन ने उसके हाथ पर थूक दिया. देखें वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर?

Viral Video : शादी का समय हर जोड़े के लिए बेहद खास होता है, जिसे वे जीवनभर संजोकर रखना चाहते हैं. परिवार, रिश्तेदार और कैमरों की मौजूदगी में ये पल कैद हो जाते हैं और समय–समय पर लोग इसे देखना पसंद करते हैं. इस बीच एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें खूबसूरत मौका शर्मिंदगी में बदलता नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर

वायरल वीडियो में वरमाला के समय एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जब दूल्हा खुशी-खुशी दुल्हन की ओर हाथ बढ़ाता है, तो दुल्हन उसका हाथ पकड़ने से इनकार कर देती है. इतना ही नहीं उसके हाथ पर थूक देती है. इस हरकत से दूल्हा स्तब्ध रह जाता है और वहीं खड़ा रह जाता है. करीब 10 सेकंड की इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दिया है. लोग दुल्हन की इस व्यवहार से नाराज नहर आ रहे हैं और दूल्हे के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं. अब सब जानना चाहते हैं कि इस घटना के बाद आखिर हुआ क्या?

लड़की ने कर दी दूल्हे की बेइज्जती

यह घटना 12 मई 2025 की बताई जा रही है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @ShivamYadavjii नामक यूजर ने शेयर किया है. यूजर ने लिखा, “वरमाला के वक्त लड़के ने जैसे ही लड़की की ओर हाथ बढ़ाया, लड़की ने उसके हाथ पर थूक दिया. यदि वह शादी नहीं चाहती थी तो साफ इनकार कर सकती थी, लेकिन इस तरह सार्वजनिक रूप से लड़के की बेइज्जती क्यों की? सोचिए उस लड़के पर क्या बीती होगी. क्या इसके बाद शादी हुई होगी?”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >