Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा, टैंकर से टकराई मोटरसाइकिल, 3 छात्रों की मौत

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में पानी के टैंकर से मोटरसाइकिल की टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

Greater Noida Accident: पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हादसा रविवार रात बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के चुहड़पुर अंडरपास के निकट उस समय हुआ जब गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में पढ़ने वाले ये तीनों छात्र भोजन लेने के लिए मोटरसाइकिल से पूर्वांचल सोसाइटी के पास एक ढाबे पर जा रहे थे तभी पेड़ों को पानी दे रहे एक टैंकर से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई.

तीनों छात्रों ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्वयं सागर और कुश को मृत घोषित कर दिया. समर्थ पुंडीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

मृतक गाजियाबाद, बरेली और गाजीपुर के रहने वाले

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की पहचान गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी निवासी स्वयं सागर (19), गाजीपुर जिले के गांव खुदुरा निवासी कुश (21) और बरेली जिले की सैटेलाइट कॉलोनी निवासी समर्थ पुंडीर (18) के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >