सूर्या मर्डर केस का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, मां की मांग बुलडोजर चले घर पर

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार तलाश कर रही थी. इसी दौरान मुठभेड़ में असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को हुई घटना में सूर्या चौहान पर असद ने चाकू से हमला किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई : डीसीपी

डीसीपी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने कुछ दोस्तों से मिलने और पैसे लेकर फरार होने की तैयारी में है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान असद अपने एक साथी के साथ बाइक पर आता दिखाई दिया. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन रुकने के बजाय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें असद घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने असद की बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद कर ली है. पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

बुलडोजर चलाने की मांग सूर्या की मां सरोज ने की

सूर्या चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद सूर्या की मां सरोज ने प्रतिक्रिया दी. सूर्या की मां ने कहा कि उन्होंने अभी केवल एक आरोपी के एनकाउंटर की खबर देखी है, लेकिन असद की तस्वीर देखने के बाद ही उन्हें पूरी तरह संतोष होगा. सरोज ने कहा कि उनके बेटे के साथ सात लोगों ने मिलकर यह वारदात की थी और बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >