जर्मनी की विदेश मंत्री का भारत दौरा, चांदनी चौक पर की खरीदारी, पेटीएम से किया भुगतान

जर्मनी की विदेश मंत्री एन्नालेना बाएरबॉक दो दिवसीय दौरे पर भारत आईं हैं. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली के चांदनी चौक में खरादारी की. उन्होंने कपड़ों के दुकान से कुछ कपड़े खरीदे और उसका भुगतान पेटीएम के जरिये किया. जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने अपने ट्विटर पर उनकी खरीदारी की फोटो पोस्ट किया है.

भारत में दो दिवसीय दौरे पर आईं जर्मनी की विदेश मंत्री एन्नालेना बाएरबॉक ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर पुरानी दिल्ली से खरीदारी की. पुरानी दिल्ली में खरीदारी करते हुए उनकी तस्वीर को भारत और भूटान में जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. उन्होंने खरीदारी की तस्वीर भी पोस्ट की है. अपने पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन लिखा कि विदेश मंत्री के दौरे का पहला दिन बेहद रोमांचक और व्यस्त रहा. विदेश मंत्री एन्नालेना बाएरबॉक ने चांदनी चौक में खरीदारी के बाद पेटीएम से पैसों का भुगतान किया.

पेटीएम से किया भुगतान: राजदूत फिलिप एकरमैन ने खरीदारी की तस्वीर पोस्ट करते हुए उसपर कैप्शन लिखा कि, विदेश मंत्री के दौरे का पहला दिन बहुत ज्यादा रोमांचक रहा. व्यस्त और सफल रहा. उन्होंने लिखा कि भारत के विदेश मंत्री से अच्छी वार्ता, सीस गंज गुरुद्वारा में दर्शन के बाद चांदनी चौक में शशि बंसल के साथ खरीदारी और भुगतान के लिए पेटीएम का उपयोग.

जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने किया ट्वीट: जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ फोटो भी पोस्ट किये हैं. तस्वीरों में बाएरबॉक ने सीसगंज गुरुद्वारा में कुछ महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाई. इसके बाद दूसरी तस्वीर में उन्हे चांदनी चौक पर एक स्थानीय दुकान पर पारंपरिक भारतीय परिधान देखते हुए देखा जा सकता है.

दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं एन्नालेना: गौरतलब है कि जर्मनी की विदेश मंत्री एन्नालेना बाएरबॉक दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंची. यात्रा के पहले दिन सोमवार को उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ऊर्जा, कारोबार और जलवायु परिवर्तन सहित द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने एवं रूस-यूक्रेन वॉर सहित वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. मुलाकात के दौरान जर्मनी की विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की यात्रा करना दुनिया के छठे हिस्से की यात्रा करने जैसा है.

Also Read: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले शरद पवार, हमारे धैर्य की न लें परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >