G20 Summit: पीएम मोदी ने ब्राजील और चिली के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय वार्ता हुई

G20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इस समय ब्राजील में हैं. इस दौरान उन्होंने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात भी की.

G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील और चिली के राष्ट्रपति से मुलाकात की. पीएम मोदी ने दोनों वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता भी की.

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुला से द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने ऊर्जा, जैव ईंधन, रक्षा एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई. नाइजीरिया की दो दिवसीय यात्रा के बाद रविवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में पहुंचे मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर लुला से मुलाकात की और जी20 की अध्यक्षता के दौरान ब्राजील द्वारा किये गए विभिन्न प्रयासों के लिए उनकी सराहना की.

Also Read: Nuclear Attack: तीसरे विश्व युद्ध की आहट! अमेरिका के फैसले पर भड़के पुतिन, यूक्रेन पर परमाणु हमले के दिए संकेत

19वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा ब्राजील

ब्राजील 19वें जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ ‘जी20 ट्रोइका’ का हिस्सा है. प्रधानमंत्री मोदी का जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर राष्ट्रपति लुला ने गर्मजोशी से स्वागत किया था. मोदी के साथ-साथ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 18-19 नवंबर को रियो डी जेनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल हैं.

ब्राजील के बाद गुयाना का दौरा करेंगे पीएम मोदी

ब्राजील से मोदी, राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर गुयाना जाएंगे. यह 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >