Freebies पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

Freebies: झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल बजने के साथ ही केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को एक याचिका के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया.

Freebies: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को Freebies को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. याचिका में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा किए गए मुफ्त उपहारों के वादों को रिश्वत घोषित करने के निर्देश देने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को लंबित मामलों के साथ संलग्न कर दिया है.

याचिका में मुफ्त उपहारों के वादों को रोकने की मांग की गई है

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में चुनाव आयोग को चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले मुफ्त उपहारों के वादों को रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश देने की भी मांग की गई है.

Also Read: Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ मामले में कर रही सुनवाई

चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेपी और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले में सुनवाई कर रही है. पीठ ने बेंगलुरु के शशांक जे श्रीधारा की याचिका पर केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है. याचिका में कहा गया है कि मुफ्त रेवड़ियां बांटने से सरकार की कोष में बेहिसाब बोझ बढ़ता जा रहा है. याचिका में यह भी कहा गया है कि चुनाव से पहले जो वादे किए जाते हैं, उससे मतदाताओं को अनुचित रूप से प्रभावित करते हैं. जिसे रोका जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >