Karnataka Election 2023: पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल, चुनाव से पहले बीजेपी को झटका

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और सिद्धारमैया की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा.

कांग्रेस में शामिल होते ही शेट्टार ने बीजेपी पर बोला हमला

कांग्रेस में शामिल होते ही जगदीश शेट्टार ने बीजेपी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, मैंने सोचा था कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे टिकट मिल जाएगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं चौंक गया. किसी ने मुझसे बात नहीं की, किसी ने मुझे इसका आश्वासन भी नहीं दिया कि आगे मुझे क्या पद मिलेगा. उन्होंने आगे कहा, कल मैंने भाजपा से अपना इस्तीफा दिया और आज मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं. एक विपक्षी नेता के रूप में कई लोग हैरान हैं, पूर्व CM और पार्टी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. भाजपा ने मुझे हर पद दिया है और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया है.

टिकट नहीं मिलने पर शेट्टार ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

मालूम हो कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की.

हुब्बालि-धारवाड़ मध्य सीट से बीजेपी की टिकट से शेट्टार लड़ना चाहते थे चुनाव

छह बार विधायक रहे जगदीश शेट्टार 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में हुब्बालि-धारवाड़ मध्य सीट से भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया.

विधानसभा चुनाव लड़ने पर अड़े शेट्टार, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस के राज्य की सत्ता में रहने के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे शेट्टार ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से लड़ेंगे. बीजेपी में अपने योगदान और राज्य में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए शेट्टार ने कहा, जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं परेशान हूं. मैंने सोचा कि मुझे उन्हें चुनौती देनी चाहिए. इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है. लिंगायत नेता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >