Foreign Trips : ट्रेन से जाएं विदेश, यहां से तो पैदल ही जा सकेंगे आप

Foreign Trips : भारत में ऐसे कुछ इंटरनेशनल रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जहां से आप विदेश आसानी से पहुंच सकते हैं. जानें यहां विस्तार से

Foreign Trips : क्या आप विदेश जाना चाहते हैं और वो भी बिना हवाई जहाज में सवार हुए, तो ये खबर आपके काम की है. जी हां…आपको जानकर खुशी होगी कि आप ट्रेन से भी विदेश की यात्रा में जा सकते हैं. दरअसल, भारत में ऐसे कुछ इंटरनेशनल रेलवे स्टेशन हैं, जहां से आप विदेश पहुंच सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इन रेलवे स्टेशन के बारे में…

  1. पश्चिम बंगाल में स्थित हल्दीबाड़ी रेलवे स्टेशन से बांग्लादेश के लिए ट्रेन रवाना होती है. बांग्लादेश की सीमा से यह स्टेशन केवल 4 किलोमीटर दूर है.
  2. यदि आप ट्रेन से नेपाल जाना चाहते हैं, तो आपको केवल बिहार के मधुबनी पहुंचना है. यहां से आप जय नगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर नेपाल पहुंचें.
  3. बांग्लादेश जाने के लिए पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला जाएं. यहां स्थित पेट्रापोल रेलवे स्टेशन से भी ट्रेन पकड़कर आप पड़ोसी देश जा सकते हैं.
  4. पश्चिम बंगाल के ही मालदा जिले में स्थित सिंगाबाद रेलवे स्टेशन से भी बांग्लादेश के लिए ट्रेन रवाना होती है.

    Read Also : Sikkim Tourism: सिक्किम की ये जगहें हैं विदेशों से भी ज्यादा खूबसूरत
  5. नेपाल पहुंचने के लिए भारतीय रेलवे का एक और अनोखा रेलवे स्टेशन जोगबनी है जो बिहार में स्थित है. यहां से पैदल भी आप नेपाल पहुंच सकते हैं. हालांकि ट्रेन सबसे आसान साधन है.
  6. देश के सबसे फेमस रेलवे स्टेशन में से एक अटारी रेलवे स्टेशन है जो पंजाब में स्थित है. यहां से पाकिस्तान के लिए समझौता एक्सप्रेस रवाना होती है. हालांकि 2019 के बाद से ये ट्रेन भारत से पाकिस्तान नहीं गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >