Fog in Delhi Video: दिल्ली में शीतलहर जारी, जमीन से आसमान तक कोहरा ही कोहरा, देखें वीडियो

Fog in Delhi Video: मंगलवार को पूरी दिल्ली कोहरे में लिपटी नजर आई. घने कोहरे के कारण दृश्यता में भी काफी कमी आई. घने कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में भी देरी हुई. वीडियो में देखिए दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक छाया हुआ है कोहरा

Fog in Delhi Video: देश की राजधानी दिल्ली में घना कोहरा जम रहा है. मंगलवार को भी पूरा दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया. राष्ट्रीय राजधानी में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. कोहरे के कारण 25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं. मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज सुबह सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच पालम में घने कोहरे के बीच न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर रह गई थी.

दिल्ली में कोहरे की चादर

दिल्ली मंगलवार को कोहरे की चादर में लिपटी रही. आसमान के देखने पर चारों तरफ धुंध नजर आया. सड़कों पर चलती गाड़ियां कोहरे के कारण दिन में भी हेडलाइन ऑन कर चलती नजर आई. दिल्ली के कई इलाकों में यहीं नजारा दिखा.

कोहरे के कारण ट्रेनें हो रही लेट

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण ट्रेनें देर से चल रही है. मंगलवार को सुबह छह बजे कुल 25 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं. इससे पहले कोहरे के कारण 51 ट्रेनें देर से चली थी. घने कोहरे के कारण हवाई यातायात भी बाधित हो रहा है. रविवार को कोहरे के कारण दर्जनों फ्लाइट के टाइमिंग में परिवर्तन किया गया था.

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

नये साल के जनवरी महीने से ही पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दिल्ली समेत यूपी,बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में सर्दी के कारण जन जीवन बेपटरी हो गया है. ठंड, घना कोहरा और शीतलहर के कारण आम लोगों का बुरा हाल हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की भी आशंका है. ऐसे में मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >