Aaj ka Mausam : अब और पड़ेगी भयंकर सर्दी, कांपेंगे लोग, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Aaj ka Mausam : सभी उत्तरी राज्यों में सर्दी का सितम और बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर में डल झील में पानी जम गया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पारा और नीचे चला गया है. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 जनवरी तक कश्मीर में मौसम शुष्क लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है. 10 जनवरी तक घाटी में रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 से 12 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.

मौसम कार्यालय ने अगले चार दिनों तक हिमाचल में शुष्क मौसम और अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि देखने को मिल सकती है. आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है, इसके बाद दिन में आसमान साफ ​​रहेगा.

दिल्ली में  घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया, जबकि न्यूनतम तापमान के लगभग छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

पंजाब का मौसम

आईएमडी ने कहा कि उत्तरी पंजाब पर केंद्रित पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 11 जनवरी तक ठंड और कोहरे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं. हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में भी ठंड की स्थिति बनी नजर आ रही है.

राजस्थान में कई हिस्सों में शीतलहर जारी

मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान में कई हिस्सों में शीतलहर जारी है. विभाग के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने वाला है. आगामी कुछ दिन कुछ भागों में सुबह के समय घना/अतिघना कोहरा व कोल्छ डे जैसी स्थिति रहेगी. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं सीवियर कोल्ड डे रहेगा. न्यूनतम तापमान में और गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है.

बिहार में और पड़ेगी ठंड

बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएसके) ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक राज्य में शीतलहर की स्थिति बनी नजर आ सकती है. अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ मध्यम से तेज गति की ठंडी हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी. ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे शीतलहर की तीव्रता और बढ़ने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: कांप रहा उत्तर भारत, मध्य और पूर्वोत्तर में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

झारखंड में कड़ाके की ठंड

रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, झारखंड में 10 जनवरी तक कड़ाके की ठंड बनी रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. प्रदेश के मैक्लुस्कीगंज का पारा गुरुवार को माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. बर्तनों में रखा पानी जम कर बर्फ बन गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >