Puducherry: फ्लू की चपेट में आ रहे बच्चे, तेजी से फैल रहा है सर्दी-बुखार, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर अचानक बच्चों में फ्लू के केस बढ़ने से स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ गई है. सरकार ने बढ़ते फ्लू को देखते हुए एहतियातन 17 सितंबर से 25 सितंबर तक सभी स्कूलों में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा और एलकेजी से लेकर यूकेजी की कक्षाएं बंद बंद कर दी है.

Puducherry News: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बच्चों में अचानक बुखार के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. एहतियातन सरकार ने 17 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक पहली कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा बंद कर दी है. वहीं, मामलों में तेजी देखते हुए सरकार ने शनिवार को एलकेजी और यूकेजी की भी कक्षाएं बंद करने की घोषणा कर दी है. बता दें, पुडुचेरी में बच्चों में फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

पुडुचेरी के स्वास्थ्य निदेशक ने अचानक बढ़े फ्लू के मामलों को लेकर कहा कि,पुडुचेरी और कराईकल में बीते एक सप्ताह से बच्चों में बुखार के मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि हर दिन 150 अस्पतालों में बच्चों के दाखिले हो रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि सभी पीएचसी और प्रमुख अस्पतालों में फीवर क्लीनिक खोले गये है. हालांकि राहत की बात है कि कल से फ्लू के मामलों में कमी आने लगी है.

अस्पतालों में खोले गये विशेष क्लीनिक: पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बच्चों के फ्लू जैसे बुखार के इलाज के लिए सभी अस्पतालों में विशेष क्लिनिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं. इस समय अधिक संख्या में बच्चे सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं. जिसके बाद अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा बढा दी गई है.

वहीं बच्चों में बढ़ते फ्लू के लक्षणों को देखकर स्कूल प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय, मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्रालय एहतियातन कदम उठा रहे हैं. बढ़ते केस को देखकर एलकेजी, यूकेजी और पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सितंबर से 25 सितंबर तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >