कोहरे के कारण फ्लाइट में अब नहीं होगी देरी! भारी हंगामे के बाद एयरपोर्ट पर होंगे ये बदलाव, SOP जारी

दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट पर रविवार को एक यात्री ने हमला कर दिया था. घटना के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बाद डीजीसीए ने एसओपी जारी किया था.

ठंड और घने कोहरे के कारण हाल के दिनों में कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, तो देरी के कारण भारी हंगामा में हुआ. प्लाइट में देरी के वजह से यात्रियों ने जमकर बवाल काटा है. हंगामे को देखते हुए विमान नियामक संस्था (डीजीसीए) ने नया मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया है. जिसके अनुसार अब दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के बावजूद उड़ानें देर नहीं होंगी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया और बताया कि कोहरे से उत्पन्न व्यवधानों को देखते हुए यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए सभी एयरलाइनों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गईं हैं. उन्होंने ट्वीट कर यह भी जानकारी दी है कि क्या-क्या बदलाव किए गए हैं.

1. इन एसओपी के अलावा, हमने सभी 6 मेट्रो हवाई अड्डों के लिए प्रतिदिन तीन बार रिपोर्टिंग मांगी है.

2. DGCA India के निर्देशों, एसओपी और सीएआरएस की निगरानी की जाएगी और नियमित रूप से रिपोर्ट की जाएगी.

3. यात्री असुविधा के संबंध में किसी भी मुद्दे का तुरंत समाधान करने के लिए 6 मेट्रो हवाई अड्डों पर हवाई अड्डों और एयरलाइन ऑपरेटरों द्वारा ‘वॉर रूम’ स्थापित किए जाएंगे.

4. चौबीसों घंटे पर्याप्त सीआईएसएफ बलों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.

5. दिल्ली एयरपोर्ट पर CAT-3 रनवे 29L/11R को आज से चालू कर दिया गया है. इसके साथ ही 10/28 रनवे को भी CAT-3 से युक्त बनाया जाएगा.

6. री-कार्पेटिंग के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर CAT III के रूप में RWY 10/28 का परिचालन भी किया जाएगा.

उड़ान में देरी के बाद इंडिगो के पायलट पर यात्री ने कर दिया था हमला

दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे इंडिगो के पायलट पर रविवार को एक यात्री ने हमला कर दिया था. घटना के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया. डीजीसीए ने कहा, मौजूदा कोहरे और विपरीत मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ को कम करने और यात्रियों की असुविधा को कम करने की दृष्टि से एयरलाइन ऐसी उड़ानों को पर्याप्त समय पहले ही रद्द कर सकती हैं जिनमें ऐसी स्थितियों (खराब मौसम) के कारण तीन घंटे से अधिक की देरी होने की आशंका हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >