रस्सियों के सहारे छात्र! दिल्ली के मुखर्जी नगर के वीडियो ने सबको डराया, कोचिंग संस्थान में लगी आग में 61 घायल

Fire at Delhi’s Mukherjee Nagar: आग की घटना को लेकर पुलिस ने एक बयान जारी किया जिसमें उसने कहा है कि 61 विद्यार्थियों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया. देखें घटना का वीडियो

Fire at Delhi’s Mukherjee Nagar: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी के एक कोचिंग सेंटर में गुरुवार को आग लग गयी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया देते नजर आये. वीडियो में नजर आ रहा है कि आग लगने के बाद एसी कंप्रेशर पर बैठकर रस्सियों और तारों के सहारे छात्र नीचे उतर रहे हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार, 61 लोग आग की चपेट में आकर घायल हुए हैं. झुलसने के बाद इन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कहा कि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. एक ने तीसरी मंजिल से सीधे छलांग लगा दी थी जबकि एक एसी कंप्रेसर पर गिर गया था.

कब लगी आग

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने आग को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर मिली. इसके बाद दमकल की कुल 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा दिया गया. दहशत में रस्सियों से उतरते समय 10-12 विद्यार्थियों को चोट पहुंची. पुलिस की मानें तो, घटना के वक्त ‘भंडारी हाउस’ इमारत में विभिन्न कोचिंग संस्थानों के करीब 250 विद्यार्थी कक्षा में मौजूद थे.

पुलिस ने क्या कहा

आग की घटना को लेकर पुलिस ने एक बयान जारी किया जिसमें उसने कहा है कि 61 विद्यार्थियों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया. पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. शुरुआती जांच से जो बात सामने आयी है उसके अनुसार आग बिल्डिंग के भूतल पर लगे बिजली के मीटरों से फैली. मुखर्जी नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

Also Read: Video: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, रस्सियों के सहारे बाहर निकले छात्र वीडियो हुआ वायरल

अग्निशमन विभाग द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दमकलकर्मी लोगों को खिड़कियों के माध्यम से बाहर निकाल रहे हैं. इनमें ज्यादातर छात्र हैं. छात्र घबराये हुए नजर आ रहे हैं. वे रस्सियों के सहारे बिल्डिंग की सबसे आखिरी मंजिल से नीचे उतरते नजर आ रहे हैं. उस मंजिल से धुआं भी निकलता देखा जा सकता है. बिल्डिंग की दूसरी ओर लगी रस्सियों का भी छात्रों ने परिसर से बाहर आने के लिए इस्तेमाल किया. वीडियो में फंसे विद्यार्थी बिल्डिंग की आखिरी मंजिल से एक-एक करके बाहर निकलते वीडियो में नजर आ रहे हैं. इनमें से कुछ अपना बैग फेंकते और एक-दूसरे की मदद करते भी दिख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >