Farmers Protest Video : नुकीली सड़क की एक ओर किसान, दूसरी ओर पुलिस, कुछ घंटे का वक्त, अब आगे क्या

Farmers Protest Video : हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं. प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए कई उपाय किए हैं. देखें वीडियो में क्या किया गया है खास इंतजाम.

Farmers Protest Video : हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर किसान अभी भी जमे हुए हैं. किसान कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, सरकार से बातचीत का इंतजार किसान करेंगे. कोई जवाब नहीं आया तो 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जो ड्रोन से लिया गया है. इसमें नजर आ रहा है कि सड़क के बीच नुकीली चीज लगाई गई है. उसके एक ओर प्रशासन मुस्तैदा है जबकि दूसरी ओर किसान अड़े हुए हैं.

किसानों ने सरकार को दिया 24 घंटे का समय

हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर फरवरी से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. इन्होंने दिल्ली जाने का ऐलान किया है. शुक्रवार को भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की. किसानों ने हरियाणा पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी. इस दौरान 8 किसान घायल हो गए. इसके बाद प्रदर्शन स्‍थगित करने का फैसला किया गया. पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने केंद्र को 24 घंटे का समय दिया है. यदि मांगे पूरी नहीं होती तो फिर प्रदर्शन करेंगे.

Read Also : Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर बवाल शुरू, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, धुआं-धुआं हुआ इलाका

राहुल गांधी किसानों के साथ

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि किसान अपनी मांगे केंद्र सरकार के समक्ष रखना चाहते हैं. इसी वजह से वे दिल्ली आना चाहते हैं जिन्हें रोका जा रहा है. किसानों पर आंसू गैस के गोले दागना निंदनीय है. वे हमारे देश के ही लोग हैं. इनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >