Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर बवाल शुरू, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, धुआं-धुआं हुआ इलाका

Farmers Protest : किसानों का एक ग्रुप दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश कर रहा है. इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

Farmers Protest : किसान दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले 8 महीने से शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान संगठन राजधानी में प्रवेश करने पर अड़ गए हैं. किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इन्हें रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है.

शंभू बॉर्डर पर ड्रोन से पहरेदारी की जा रही है. इस बीच अंबाला जिले में स्कूल को बंद रखने का फैसला किया गया है. 9 दिसंबर तक इंटरनेट सेवा रोक दी गई है.

बैरिकेड तोड़ने का कोई इरादा नहीं : सरवन सिंह पंधेर

इससे पहले सुबह किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी. इस बीच, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा, ”केंद्र और राज्य सरकारों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि किसानों के ट्रैक्टरों पर दिल्ली की ओर बढ़ने से समस्या उत्पन्न हो सकती है. 100 किसानों का एक ग्रुप शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली की ओर बढ़ेगा. हमारा बैरिकेड तोड़ने का कोई इरादा नहीं है. हमें उम्मीद है कि सरकार हमें दिल्ली की ओर बढ़ने की अनुमति देगी. किसानों की ओर से बातचीत के दरवाजे खुले हैं.”

Read Also : Farmer Protest : बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़े किसान, कंटेनर पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू, देखें वीडियो

कानून व्यवस्था का हवाला दिया गया किसानों को

अंबाला (हरियाणा) के डीसी ने किसान नेताओं को पत्र लिखा है. इसमें कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए दिल्ली कूच को स्थगित करने की अपील की गई है. पत्र में कहा गया है कि अंबाला में पहले से बीएनएस की धारा 163 लागू है. बिना दिल्ली पुलिस की अनुमति के किसानों को राजधानी में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा.

अंबाला जिले में स्कूल बंद

किसानों के विरोध-प्रदर्शन और अंबाला जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >