Farmers Protest LIVE Updates : 'किसानों से पंगा न लें', केएमपी और केजीपी को किसानों ने किया जाम, वाहनों की लगी कतार

Farmers Protest LIVE Updates 100 Days Kisan Andolan : दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हो गए हैं. आंदोलन के सौ दिन पूरे होने पर शनिवार को यानी आज केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) एक्सप्रेसवे की 5 घंटे की नाकाबंदी के साथ साथ काला दिवस के रूप में चिह्नित किया जाएगा. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
2:20 PM. 6 Mar 21 2:20 PM. 6 Mar

आपात सेवा में लगे वाहनों को जाने दिया जा रहा है

यह प्रदर्शन सुबह 11बजे शुरू हुआ जो अपराह्न चार बजे तक चलेगा. संयुक्त किसान मोर्चा ने एक्सप्रेस-वे बाधित करने का आह्वान किया था. कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे 136 किलोमीटर लंबा है. भारतीय किसान यूनियन (दाकुंडा) के महासचिव जगमोहन सिंह ने कहा कि हम केएमपी को बाधित करेंगे लेकिन आपात सेवा में लगे वाहनों को जाने दिया जाएगा.

2:20 PM. 6 Mar 21 2:20 PM. 6 Mar

सिरसा कट पर जाम

ग्रेटर नोएडा की बात करें तो यहां भी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के सिरसा कट पर जाम लगाते नजर आ रहे हैं. किसान भारी वाहनों को नहीं निकलने दे रहे हैं जबकि जरूरतमंद लोगों किसान नहीं रोक रहे हैं.

2:20 PM. 6 Mar 21 2:20 PM. 6 Mar

केएमपी और केजीपी पर जाम

सोनीपत में हजारों आंदोलनकारियों ने केएमपी और केजीपी पर जाम लगा दिया है. इस दौरान दोनों हाईवे के जीरो प्वाइंट पर चढ़ने और उतरने वाले वाहनों को रोक दिया है.

2:20 PM. 6 Mar 21 2:20 PM. 6 Mar

वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जाम

हरियाणा के पलवल में किसानों ने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जाम किया. किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर ‘काला दिवस’ किसान मना रहे हैं .

2:20 PM. 6 Mar 21 2:20 PM. 6 Mar

कुंडली में एक्सप्रेसवे जाम

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कुंडली में एक्सप्रेसवे जाम किया. किसानों ने आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे को जाम करने की घोषणा की है.

2:20 PM. 6 Mar 21 2:20 PM. 6 Mar

किसी भी वाहन को नहीं निकलने दिया जाएगा

किसान संगठनों ने गुरूवार को ऐलान किया कि 6 मार्च को सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक कुंडली, मानेसर पलवर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को जाम करेंगे. इस दौरान किसी भी वाहन को नहीं निकलने दिया जाएगा. इसके अलावा डासना, दुहाई, बागपत, दादरी,ग्रेटर नोएडा पर जाम किया जाएगा. सभी किसान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे. टोल प्लाजा भी फ्री किये जाएंगे.

10:09 AM. 6 Mar 21 10:09 AM. 6 Mar

महिला किसान भी बड़ी संख्या

आंदोलन में महिला किसान भी बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं और आठ मार्च को अंतरराष्ट्री महिला दिवस पर इस आंदोलन में महिलाओं के योगदान के प्रतीक के तौर पर पुरुष प्रदर्शन स्थलों की कमान व प्रबंधन महिलाओं के हाथों में सौंपेंगे.

9:32 AM. 6 Mar 21 9:32 AM. 6 Mar

किसानों से पंगा न लें

इस आंदोलन ने किसानों को कैसे देश के सियासी परिदृश्य में एक बार फिर अहमियत दिलाई इस बारे में स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव कहते हैं कि आंदोलन एक बार फिर सियासी परिदृश्य में किसानों की अहमियत को रेखांकित कर रहा है. किसान एक बार फिर नजर आ रहे हैं. इसने प्रत्येक राजनेता को एक सबक सिखाया है- किसानों से पंगा न लें…

9:32 AM. 6 Mar 21 9:32 AM. 6 Mar

11 बजे से 4 बजे तक जाम

किसान किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि वो आज केएमपी यानी कुंडली, मानेसर पलवर पेरिफेरल को 11 बजे से 4 बजे तक जाम करेगा.

9:32 AM. 6 Mar 21 9:32 AM. 6 Mar

टोल प्लाजा भी फ्री

डासना, दुहाई, बागपत, दादरी,ग्रेटर नोएडा पर किसान जाम करेंगे. सभी किसान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे. टोल प्लाजा भी फ्री किये जाएंगे.

9:32 AM. 6 Mar 21 9:32 AM. 6 Mar

हम मजबूत हो रहे हैं

केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन का शनिवार को सौवां दिन है और इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन खत्म नहीं होने जा रहा और वे “मजबूती से बढ़” रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस लंबे आंदोलन ने एकता का संदेश दिया है और “एक बार फिर किसानों को सामने लेकर आया” है और देश के सियासी परिदृश्य में उनकी वापसी हुई है.

8:39 AM. 6 Mar 21 8:39 AM. 6 Mar

किसान डटे

अपको बता दें कि बीते करीब तीन महीनों से दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघू, टीकरी और गाजीपुर में बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आए किसान डटे हुए हैं. इन किसानों में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान शामिल हैं.

8:39 AM. 6 Mar 21 8:39 AM. 6 Mar

राकेश टिकैत ने कहा

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक जरूरत होगी वे प्रदर्शन जारी रखने के लिये तैयार हैं. इस आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभा रहे किसान नेताओं में से एक टिकैत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हम पूरी तरह तैयार हैं। जब तक सरकार हमें सुनती नहीं, हमारी मांगों को पूरा नहीं करती, हम यहां से नहीं हटेंगे. सरकार और किसान संघों के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद दोनों पक्ष किसी समझौते पर अब तक नहीं पहुंच पाए हैं और किसानों ने तीनों कानूनों के निरस्त होने तक पीछे हटने से इनकार किया है.

8:39 AM. 6 Mar 21 8:39 AM. 6 Mar

मोदी सरकार ने क्या कहा

गौर हो कि सितंबर में बने इन तीनों कृषि कानूनों को केंद्र कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रहा है जिससे बिचौलिये खत्म होंगे और किसान देश में कहीं भी अपनी उपज बेच सकेंगे. वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी किसानों ने आशंका जाहिर की है कि नए कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की सुरक्षा और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी जिससे वे बड़े कॉरपोरेट की दया पर निर्भर हो जाएंगे.

8:39 AM. 6 Mar 21 8:39 AM. 6 Mar

दो मांगों पर सहमति

किसानों की चार में से दो मांगों- बिजली के दामों में बढ़ोतरी वापसी और पराली जलाने पर जुर्माना खत्म करने- पर जनवरी में सहमति बन गई थी लेकिन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और एमएसपी की कानूनी गारंटी को लेकर बात अब भी अटकी हुई है. किसान नेताओं के मुताबिक, हालांकि शनिवार को 100 दिन पूरा कर रहे इस आंदोलन ने तात्कालिक प्रदर्शन से कहीं ज्यादा अर्जित किया है. उनका कहना है कि इसने देश भर के किसानों में एकजुटता की भावना जगाई है और खेती में महिलाओं के योगदान को मान्यता दिलाई है.

8:39 AM. 6 Mar 21 8:39 AM. 6 Mar

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Farmers Protest LIVE Updates 100 Days Kisan Andolan : दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हो गए हैं. आंदोलन के सौ दिन पूरे होने पर शनिवार को यानी आज केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) एक्सप्रेसवे की 5 घंटे की नाकाबंदी के साथ साथ काला दिवस के रूप में चिह्नित किया जाएगा. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >