Farmers Protest Live : सिंधु बॉर्डर पर किसानों का विरोध जारी, यूपी से भी किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना
Copied link
farmers Protest Live update, Latest news , Farm Bill: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली आने की जिद में अड़े किसानों (Farmers Protest) को दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति तो मिल गयी है. लेकिन इसके बावजूद किसान सिंघु बॉर्डर (Pr0otest At Sindhu Border) पर जमे हुए हैं. किसानों का कहना है कि वो अपने बाकी किसान साथियों का इंतजार कर रहे हैं. जबकि इधर दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने किसानो के आंदोलन के लिए उनके खाने पीने और रहने का बंदोबस्त किया है. पर इसके बावजूद अब किसान निरंकारी मैदान में जाकर प्रदर्शन करने से मना कर रहे हैं. उनका कहना है कि वो रामलीला मैदान (Ramleela maidan) या फिर जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर बैठना चाहते हैं . आज आठ बजे किसान नेताओं की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय कि जायेगी साथ ही यह फैसला भी होगा किसान सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन करेंगे या फिर निरंकारी समागम मैदान जायेंगे.
8:15 PM. 28 Nov 208:15 PM. 28 Nov
सरकार किसान संघों से बातचीत के लिए तैयार: केंद्रीय कृषि मंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसान संघों के साथ बातचीत के लिए तैयार है ताकि उनके मुद्दों को हल किया जा सके. हमने उन्हें 3 दिसंबर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है. मुझे उम्मीद है कि वे बैठक में आएंगे. मैं राजनीतिक दलों से किसानों के नाम पर राजनीति नहीं करने का आग्रह करता हूं.
8:15 PM. 28 Nov 208:15 PM. 28 Nov
गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने लगे किसान,पुलिस बल तैनात
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है इस बीच किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे हैं. यहां पर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है.
8:15 PM. 28 Nov 208:15 PM. 28 Nov
किसान आंदोलन को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार
भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए, जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है. मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं. दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?
8:15 PM. 28 Nov 208:15 PM. 28 Nov
किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट
बड़ी ही दुखद फ़ोटो है. हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया. यह बहुत ख़तरनाक है.
8:15 PM. 28 Nov 208:15 PM. 28 Nov
सरकार किसानों के मुद्दों को हल करने में विफल रही: राकेश टिकैत
उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दों को हल करने में विफल रही है. हम अभी दिल्ली के लिए आगे बढ़ रहे हैं.
8:15 PM. 28 Nov 208:15 PM. 28 Nov
टिकरी बॉर्डर पर जमा हो रही किसानों की भीड़
दिल्ली: बुरारी इलाके में निरंकारी समागम ग्राउंड में धरना प्रदर्शन करने की अनुमति दिए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी किसानों की भीड़ टिकरी सीमा पर हो रही है. इसे देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.
8:15 PM. 28 Nov 208:15 PM. 28 Nov
सिंघू सीमा पर चल रही किसानों की बैठक
पंजाब के किसानों की एक बैठक सिंघू सीमा (दिल्ली-हरियाणा) पर चल रही है क्योंकि वे यहां अपना विरोध जारी रखे हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने कल किसानों को दिल्ली के बुरारी इलाके में निरंकारी समागम ग्राउंड में अपना प्रदर्शन करने की अनुमति दी है.
8:15 PM. 28 Nov 208:15 PM. 28 Nov
सिंघु सीमा पर भारी संख्या में पुलिस तैनात
सिंघू सीमा (दिल्ली-हरियाणा) पर भारी सुरक्षा तैनाती, जहां प्रदर्शनकारी किसान एकत्रित हैं. दिल्ली पुलिस ने कल किसानों को दिल्ली के बुरारी इलाके में निरंकारी समागम ग्राउंड में अपना प्रदर्शन करने की अनुमति दी है.
8:15 PM. 28 Nov 208:15 PM. 28 Nov
निरंकारी मैदान में होगी समुचित व्यवस्था
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर संबंधित स्थल पर पेयजल की व्यवस्था की है. वहीं राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने उत्तरी दिल्ली और मध्य दिल्ली के जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसानों के आश्रय, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट के साथ ही ठंड के महीने और महामारी को देखते हुए उपयुक्त व्यवस्था करें.
12:57 PM. 28 Nov 2012:57 PM. 28 Nov
किसान नेताओं ने किया निरंकारी ग्राउंड का निरीक्षण
राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रवेश बिंदुओं से हजारों किसानों को प्रवेश करने और उत्तरी दिल्ली के मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन की अनुमति दी गई है. किसानों के कुछ प्रतिनिधियों ने बुरारी में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ निरंकारी समागम ग्राउंड का मुआयना भी किया.
Posted By: Pawan Singh
मुख्य बातें