Farmers Protest: बुधवार को दिल्ली पहुंचेंगे मध्य प्रदेश के किसान, आंदोलन में होंगे शामिल

Farmers Protest latest updates live news: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार आज छठे दिन जारी है. राजधानी में प्रवेश (Farmers protest delhi) करने के तीन रास्तों पर किसान डेरा डालकर बैठे हुए हैं. दिल्ली सरकार (delhi government) ने किसानों को बुराड़ी में प्रदर्शन करने की अनुमति दी है लेकिन किसान जंतर-मंतर पर विरोध करने के लिए अड़े हुए हैं. इस बीच आज तीन बजे किसानों को बात करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री (union minsiter) ने बुलाया है. किसानों के विरोध के कारण टिकरी और सिंघु बॉर्डर पुरी तरह बंद हैं. इस बीच किसानों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गयी तो वे दिल्ली और दूसरे राज्यों को जोड़ने वाले सभी रास्तों को बंद कर देंगे. वहीं पुलिस ने संघु बॉर्डर पर हुए बवाल को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. किसान आंदोलन की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें

Live Updates
4:14 AM. 2 Dec 20 10:44 PM. 1 Dec

बुधवार को दिल्ली पहुंच कर किसान आंदोलन में शामिल होंगे मध्य प्रदेश के किसान 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्र के किसान कहते हैं कि वे कल आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली की ओर मार्च करेंगे. किसान संगठनों ने बुधवार को दिल्ली जाने का फैसला किया है. मैं साथी किसानों से आग्रह करता हूं कि वे हमारे साथ मिलकर आवश्यक वस्तुओं को ले जाएं.

4:14 AM. 2 Dec 20 10:44 PM. 1 Dec

अच्छी रही बैठक, तीन दिसंबर को होगी वार्ता : केंद्रीय कृषि मंत्री

किसान नेताओं के साथ विज्ञान भवन में बातचीत के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि ”बैठक अच्छी रही और हमने फैसला किया है कि वार्ता तीन दिसंबर को होगी. हम चाहते थे कि एक छोटा समूह गठित किया जाये, लेकिन किसान नेता चाहते थे कि वार्ता सभी के साथ हो, हमें इससे कोई समस्या नहीं है.’ साथ ही उन्होंने कहा है कि ”हम किसानों से अपील करते हैं कि वे विरोध प्रदर्शनों को स्थगित करें और वार्ता के लिए आएं. हालांकि, यह निर्णय किसानों की यूनियनों और किसानों पर निर्भर करता है. सरकार का कहना है कि आप अपने संगठनों से 4-5 लोगों के नाम देते हैं और एक समिति का गठन करते हैं, जिसमें सरकार के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कृषि विशेषज्ञों के साथ नये कृषि कानूनों पर भी चर्चा होगी.

10:43 PM. 1 Dec 20 5:13 PM. 1 Dec

हिरासत में ली गयीं बिलकिस बानो

किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने पहुंची बिलकिस बानो को पुलिस ने सिंघू बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर हिरासत में ले लिया.

10:43 PM. 1 Dec 20 5:13 PM. 1 Dec

हम सभी मामलों पर अंतिम निर्णय चाहते हैं : नरेश टिकैत

बीकेयू के अध्यक्ष नरेश टिकैत गाजीपुर-गाजियाबाद (दिल्ली-यूपी) सीमा पर मंगलवार को कहा कि सरकार ने दोपहर तीन बजे पंजाब प्रतिनिधिमंडल को बुलाया. बाद में, सरकार आज शाम सात बजे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी. हम सभी मामले पर अंतिम निर्णय चाहते हैं.

10:43 PM. 1 Dec 20 5:13 PM. 1 Dec

किसानों की मांगों को लेकर उचित संवाद होना चाहिए : गहलोत

बुरारी की यात्रा के दौरान दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि ”एक उचित संवाद होना चाहिए और केंद्र को किसानों द्वारा प्रस्तावित सभी मांगों को स्वीकार करना चाहिए. क्योंकि, वे वास्तविक हैं. प्रदर्शनकारी स्थलों पर जाने का मेरा उद्देश्य किसानों के विरोध प्रदर्शन के लिए बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करना है.”

10:43 PM. 1 Dec 20 5:13 PM. 1 Dec

नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल ने की किसान नेताओं के साथ वार्ता

दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री, वाणिज्य व उद्योग और उपभोक्ता मामले व खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने विज्ञान भवन में किसान नेताओं के साथ बैठक की.

मुख्य बातें

Farmers Protest latest updates live news: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार आज छठे दिन जारी है. राजधानी में प्रवेश (Farmers protest delhi) करने के तीन रास्तों पर किसान डेरा डालकर बैठे हुए हैं. दिल्ली सरकार (delhi government) ने किसानों को बुराड़ी में प्रदर्शन करने की अनुमति दी है लेकिन किसान जंतर-मंतर पर विरोध करने के लिए अड़े हुए हैं. इस बीच आज तीन बजे किसानों को बात करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री (union minsiter) ने बुलाया है. किसानों के विरोध के कारण टिकरी और सिंघु बॉर्डर पुरी तरह बंद हैं. इस बीच किसानों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गयी तो वे दिल्ली और दूसरे राज्यों को जोड़ने वाले सभी रास्तों को बंद कर देंगे. वहीं पुलिस ने संघु बॉर्डर पर हुए बवाल को लेकर मामला दर्ज कर लिया है. किसान आंदोलन की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >