किसानों की बात लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के पास पहुंचे पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह

Farmer Protest: किसानों के साथ बातचीत के बाद, तीन केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति ने किसानों को प्रस्ताव दिया था. जानें पीएम मोदी से क्या बोले अमरिंदर सिंह

किसान आंदोलन के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) तक बात पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता अमरिंदर सिंह ने पहुंचाई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीएम मोदी और अमरिंदर सिंह की बात हुई और किसानों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इसकी जानकारी खुद सिंह ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि किसानों की चिंताओं (Farmer Protest) से संबंधित मुद्दों पर प्रधानमंत्री से बात हुई. इसके अलावा भी पंजाब से जुड़े विषयों पर विस्तृत बैठक हुई जो सकारात्मक रही. आपको बता दें कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है जब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस विरोध प्रदर्शन में ज्यादातर पंजाब के किसान नजर आ रहे हैं.

किसानों ने की दिल्ली कूच करने की घोषणा

उल्लेखनीय है कि ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन में भाग ले रहे किसान नेताओं ने सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक ‘दाल, मक्का और कपास’ की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर किए जाने के केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. किसान नेताओं का कहना है कि यह किसानों के हित में नहीं है. किसान नेताओं ने 21 फरवरी यानी बुधवार को दिल्ली कूच करने की घोषणा की है. उनका कहना है कि सरकार को किसानों की चिंता नहीं है.

किसानों की नहीं बनी थी बात

किसानों के साथ बातचीत के बाद, तीन केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति ने किसानों को प्रस्ताव दिया था जिसके तहत दाल, मक्का और कपास सरकारी एजेंसियों द्वारा एमएसपी पर खरीदने के लिए पांच वर्षीय समझौते की बात कही गई थी. तीन केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय की समिति ने गत रविवार को यह बात किसान नेताओं के समक्ष रखी थी. चंडीगढ़ में चौथे दौर की बातचीत के दौरान किसानों के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था जिसके बाद भी बात नहीं बन सकी थी.

क्या कहा सरवन सिंह पंढेर ने

इधर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा है कि वे अब दिल्ली मार्च करेंगे. ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि सरकार की मंशा बिल्कुल साफ थी कि वे हमें किसी भी कीमत पर दिल्ली में प्रवेश नहीं करने देना चाहते थे. आगे उन्होंने कहा कि यदि सरकार किसानों से बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहती है तो हमें दिल्ली की ओर मार्च करने की अनुमति प्रदान करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >