हिमंत बिस्वा सरमा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर परिवार में खुशी, पत्नी और बेटी ने बताया गर्व का पल

Himanta Biswa Sarma : बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाई है और हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं. उन्होंने असमिया भाषा में शपथ ली.

Himanta Biswa Sarma : हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके शपथग्रहण समारोह में पहुंची उनकी पत्नी और बेटी ने इस पल को गर्व का पल बताया और कहा कि उन्हें बहुत खुशी है.

रिंकी भुईयां ने कहा-यह खुशी का पल

हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुईयां ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और खुशी का पल है. हिमंत दूसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं, यह गर्व का विषय है. वहीं उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है और वो उत्साह में हैं. शपथ ग्रहण समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा की मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिंकी भुइयां सरमा, पुत्र नंदिल बिस्वा सरमा और पुत्री सुकन्या सरमा मौजूद थे.

हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी की उपस्थिति में ली शपथ

हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस अवसर पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्वानंद सोनोवाल, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें : हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >