गैस नहीं मिल रही है सर! क्या वाकई पीएम मोदी के सामने युवक ने लगाई गुहार? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक रोड शो के दौरान भीड़ में खड़े एक युवक ने सीधे उनसे गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत की. लेकिन क्या वाकई यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी का है? आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई.

Fact Check: वायरल वीडियो में युवक को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है- गैस नहीं मिल रही है सर. वीडियो में पीएम मोदी का भी रिएक्शन दिख रहा है.

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक खुली जीप पर प्रधानमंत्री मोदी जैसा दिखने वाला एक शख्स नजर आ रहा है. जो लोगों का अभिवादन भी पीएम मोदी की तरह करता दिख रहा है. बैकग्राउंड में एक युवक की आवाज आती है जो गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत कर रहा है. वीडियो को इस तरह पेश किया जा रहा है मानो पीएम मोदी ने यह शिकायत सुनी, लेकिन अनसुना कर आगे बढ़ गए.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

वायरल वीडियो की जब जांच की गई, तो पाया गया कि वीडियो में दिख रहा शख्स पीएम मोदी का हमशक्ल है. वीडियो ओडिशा के राउरकेला का बताया जा रहा है.

PIB फैक्ट चेक में वीडियो का सच आया सामने

PIB ने भी इस वीडियो का फैक्ट चेक किया है. जिसे भ्रामक और फर्जी करार दिया. पीआईबी ने बताया- यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल का है. पीआईबी ने जांच के बाद यूजर से कहा- कृपया भ्रामक जानकारी शेयर करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >