Fact Check: केंद्र सरकार ने नई सरकारी नौकरियों पर लगायी रोक? जानें क्या है सच

सरकारी नौकरी को लेकर भ्रामक वीडियो शेयर होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी पड़ताल शुरू की. जिसमें टीम ने पाया, जो दावा किया जा रहा, वह पूरी तरह से भ्रामक है. पीआईबी ने साफ किया कि नई सरकारी भर्तियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है. भर्ती प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

देश में जहां एक ओर लाखों युवा रोजगार की तलाश में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सरकारी नौकरियों में होने वाली भर्ती को लेकर एक निराशाजनक खबर वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने नई सरकारी नौकरियों में होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी है. खबर वायरल होने के बाद युवाओं में खलबली मच गयी है. लोग इस मैसेज को लगातार शेयर कर रहे हैं. तो आइये इस वायरल खबर की सच्चाई को जानें.

क्या किया जा रहा दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूज एंकर को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि केंद्र सरकार ने नई सरकारी नौकरियों और सभी सार्वजनिक उपक्रमों में नई भर्ती पर रोक लगा दी है.

दावे का सच

सरकारी नौकरी को लेकर भ्रामक वीडियो शेयर होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी पड़ताल शुरू की. जिसमें टीम ने पाया, जो दावा किया जा रहा, वह पूरी तरह से भ्रामक है. पीआईबी ने साफ किया कि नई सरकारी भर्तियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है. भर्ती प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

Also Read: Fact Check: 500 रुपये के इस नोट को बताया जा रहा नकली, जानें क्या है सच

वित्त मंत्रालय ने मैसेज को बताया फर्जी, जारी किया लेटर

सरकारी नौकरियों को लेकर भ्रामक मैसेज शेयर किये जाने पर वित्त मंत्रालय ने एक लेटर जारी किया और साथ किया कि भारत सरकार में पदों को भरने पर कोई प्रतिबंध या प्रतिबंध नहीं है. कर्मचारी चयन आयोग, यूपीएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड आदि जैसी सरकारी एजेंसियों के माध्यम से सामान्य भर्तियां बिना किसी रोक-टोक के सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >