Heavy Rain Alert: अगले 7 दिन देश के 15 राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना, IMD अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है; 07 जुलाई तक पूर्वी भारत में.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 06 जुलाई को हिमाचल प्रदेश और 06 और 07 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं मध्य प्रदेश में 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

8 जुलाई तक झारखंड, ओडिशा, बंगाल में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई से 8 जुलाई तक के दौरान झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान देश के अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ-साथ गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

उत्तराखंड में 11 जुलाई तक होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 06-11 जुलाई के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

इन राज्यों में भी होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 06, 10 और 11 को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान; 06-10 के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश; 06-09 जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, 07 और 08 को हिमाचल प्रदेश, 06-07 के दौरान उत्तराखंड; 06 और 07 को पंजाब, हरियाणा; 09 और 10 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान इन जगहों पर होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. साथ ही अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >