दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास धमाका, मौके पर पहुंची स्पेशल सेल की टीम

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कॉल शाम पांच बजकर 47 मिनट पर आई थी और दिल्ली पुलिस के पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) के जरिए स्थानांतरित हुई थी.

दिल्ली पुलिस को मंगलवार शाम नयी दिल्ली जिले में स्थित इजरायली दूतावास के पास विस्फोट की सूचना मिली, लेकिन जांच में अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है. अधिकारियों के मुताबिक पुलिस का तलाशी अभियान जारी है.

इजरायली दूतावास से विस्फोट की पुष्टि की

इजरायली दूतावास के प्रवक्ता गाइ नीर ने कहा, हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि शाम करीब 5:48 बजे दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा टीम अभी भी स्थिति की जांच कर रही है.

Also Read: मुंबई में 11 जगहों पर बम की धमकी, RBI को मेल कर शक्तिकांत दास और निर्मला सीतारमण का मांगा इस्तीफा

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग आया था विस्फोट का कॉल

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट होने की सूचना देने वाली यह कॉल शाम पांच बजकर 45 मिनट पर आई थी और दिल्ली पुलिस के पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) के जरिए स्थानांतरित हुई थी. अग्निशमन विभाग ने तुरंत दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर हैं और तलाशी अभियान जारी है.

चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही पुलिस

सूत्रों ने बताया कि फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि दूतावास के पीछे विस्फोट हुआ है. हिंदी भवन में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने मीडिया को बताया कि उसने दूतावास के पीछे तेज आवाज सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे इलाके के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं. अभी तक कोई विस्फोटक नहीं मिला है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >