Exit Poll Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में NC+ का जलवा, बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिलने का अनुमान

Exit Poll Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तीन चरणों में मतदान कराये गए. जम्मू कश्मीर विधानसभा में 75 वर्षों से मताधिकार से वंचित पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों, वाल्मीकि और गोरखाओं ने पहली बार मतदान किया.

Exit Poll Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में लंबे समय के बाद चुनाव कराये गए. 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 3 चरणों में मतदान हुए. चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के तीसरे और अंतिम चरण में 69.65 प्रतिशत मतदान हुआ. जबकि पहले चरण के मतदान में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ और दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ. 8 अक्टूबर को आने वाले रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं.

जम्मू-कश्मीर में कुल 90 सीटें और बहुमत का आंकड़ा 46

सर्वेBJPNC+PDPOTHER
Aaj Tak CVoter27-3240-486-126-11
India TV My Axis24-3435-450-016-26
Matrize28-3028-305-78-11
People Pulse23-2746-507-114-6

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का जलवा, बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिलने का अनुमान

आज तक Cvoter के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बन सकती है. सर्वे के अनुसार कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को 40 से 48 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को 27 से 32, पीडीपी को 6 से 12 और अन्य को 6 से11 सीटें मिलती दिख रही हैं.

आज तक Cvoter के अनुसार जम्मू में बीजेपी को 27 से 31 सीटें

आज तक और Cvoter सर्वे के अनुसार जम्मू क्षेत्र में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल सकती है. सर्वे के अनुसार जम्मू की 43 सीटों में बीजेपी को 27 से 31 सीटें, NC को 11 से 15, PDP को 0 से 2 और अन्य को 0 से 1 सीटें मिल सकती हैं. सर्वे के अनुसार जम्मू क्षेत्र में बीजेपी को 41.3 प्रतिशत वोट मिलती दिख रही है. जबकि NC को 36.4 प्रतिशत, PDP को 4.4 सीटें और अन्य को 17.9 प्रतिशत सीटें मिल सकती हैं.

आज तक Cvoter के अनुसार कश्मीर क्षेत्र में बीजेपी को तगड़ा झटका, NC का जलवा

आज तक Cvoter के अनुसार कश्मीर क्षेत्र में बीजेपी को तगड़ा झटका लग सकता है. जबकि NC का जलवा दिखेगा. सर्वे के अनुसार बीजेपी को 0 से 1, एनसी गठबंधन को 29 से 33 पीडीपी को 6 से 10 और अन्य को 6 से 10 सीटें का अनुमान है.

People Pulse के अनुसार नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन की बनेगी सरकार

People Pulse के सर्वे के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का जलवा दिख सकता है. नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 46 से 50 सीटें मिलने के अनुमान लगाए गए हैं. जबकि बीजेपी को 23 से 27, पीडीपी को 7 से 11 और अन्य को 4 से 6 सीटें मिलने के अनुमान हैं.

2014 में एग्जिट पोल के दावे कैसे थे

जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में चुनाव कराए गए थे. उस समय मतदान के बाद जो एग्जिट पोल के दावे सामने आये थे, सही साबित हुए थे. उस समय अधिकतर चैनलों ने जो अनुमान लगाए थे कि बीजेपी को 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं और वैसा ही हुआ था, बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं. जबकि पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >