Exit Poll Haryana: एग्जिट पोल की पहले भी खुल चुकी है पोल, बोले अनिल विज- कांग्रेस-आप को जनता का कोई समर्थन नहीं

Exit Poll Haryana: हरियाणा में हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल आ गए हैं. इसमें कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई गई है. बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा कि पहले भी संभावनाएं फेल हो चुकीं हैं.

Exit Poll Haryana: हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस की वापसी के संकेत मिले हैं जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. अंबाला कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है. जमीनी हालात अलग हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के वोट प्रतिशत में 5% की कमी आई है. मेरे निर्वाचन क्षेत्र में यह 3% बढ़ा है. इसका मतलब है कि कांग्रेस के लिए जनता का समर्थन कम हुआ है. आप को हरियाणा में कोई समर्थन नहीं है.

Exit Poll Haryana 2024: किस एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीट

  1. ‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट तथा बीजेपी को 18-24 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है. सर्वे में यह भी कहा गया है कि इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) को तीन से छह तथा जननायक जनता पार्टी (जजपा) को शून्य से तीन सीट मिल सकती हैं तथा अन्य के खाते में दो से पांच सीट जा सकती हैं.

2. ‘इंडिया टुडे-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 50-58 सीट मिलने और बीजेपी को 20-28 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है.

3. ‘एक्सिस माय इंडिया-द रेड माइक’ के एग्जिट पोल का अनुमान है कि हरियाणा में कांग्रेस 53-65 सीट हासिल करके 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है. वहीं, बीजेपी को 18-28 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है. इनेलो-बसपा गठबंधन को एक से 5 सीट मिलने की संभावना जताई गई है.

4. ‘पीपुल्स पल्स’ के एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस को 49-60 सीट और बीजेपी को 20-32 सीट दी हैं.

5. ‘दैनिक भास्कर’ के सर्वे के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीट तथा बीजेपी को 19-29 सीट मिल सकती है. इनेलो को एक से पांच तथा अन्य को चार से छह सीट मिलने का अनुमान है.

Read Also : Haryana Next CM: एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस गदगद, लेकिन अभी आगे और बढ़ेगी टेंशन, जानें कैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >