'अगली लोकसभा में बड़े जनादेश के साथ वापस आऊंगी..' एथिक्स कमेटी के फैसले के बाद महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान

एथिक्स कमेटी की बैठक में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परिणीत कौर ने रिपोर्ट के समर्थन में वोट किया है.बता दें, मोइत्रा पर कैश फॉर क्वेरी के आरोप लगे हैं. वहीं सूत्रों का कहना है कि कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है.

Cash For Query Issue: सवाल के बदले पैसे लेने के मामले में लोकसभा एथिक्स पैनल के 6 सदस्यों ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पेश रिपोर्ट का समर्थन किया है, जबकि 4 सदस्यों ने इसका विरोध किया. पैनल प्रमुख विनोद सोनकर ने इसकी जानकारी दी है. वहीं, सूत्रों का कहना है कि एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है. वहीं, पूरे मामले को लेकर सांसद महआ मोइत्रा का बयान आया है. महुआ मोइत्रा का कहना है कि भले ही वे मुझे निष्कासित कर दें, मैं अगली लोकसभा में बड़े जनादेश के साथ वापस आऊंगी.

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली एथिक्स कमेटी की आज यानी गुरुवार को बैठक हुई. इस बैठक में रिपोर्ट को स्वीकार किया गया. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परिणीत कौर ने रिपोर्ट के समर्थन में वोट किया है.बता दें, मोइत्रा पर कैश फॉर क्वेरी के आरोप लगे हैं.

लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी जा रही है रिपोर्ट

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश फॉर क्वेरी के आरोपों पर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा है कि महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों पर एथिक्स कमेटी ने एक रिपोर्ट तैयार की थी. रिपोर्ट आज की बैठक में तैयार की गई है. छह सदस्यों ने इसका समर्थन किया है, जबकि जबकि चार सदस्यों ने अपने असहमति नोट प्रस्तुत किए हैं. एक विस्तृत रिपोर्ट कल लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी जा रही है. उन्होंने कहा कि जो भी कार्रवाई होगी अध्यक्ष की ओर से की जाएगी.

कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने सच्चाई का साथ दिया- बीजेपी

इधर, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा मामले में बीजेपी सांसद और संसद आचार समिति की सदस्य अपराजिता सारंगी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने सच्चाई का साथ दिया है. उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं. कोई भी सही सोच वाला व्यक्ति महुआ मोइत्रा का समर्थन नहीं करेगा.

Also Read: दिल्ली में प्रदूषण से राहत दिलाएगी कृत्रिम बारिश! बनाया जा रहा है प्लान, जानिए क्या होती है क्लाउड सीडिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >